द्वारका कोर्ट से ट्रायल से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, एंटी-जेल बेल सेल की टीम को मिली सफलता।

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका कोर्ट से ट्रायल से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, एंटी-जेल बेल सेल की टीम को मिली सफलता।

-महिलाओं के खिलाफ दर्ज मामले में सुनवाई से बच रहा था आरोपी, द्वारका कोर्ट ने 26 फरवरी 2026 को घोषित किया था भगोड़ा; एंटी-जेल बेल वं प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर्स सेल की टीम ने दबिश देकर दबोचा

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/द्वारका/शिवकुमार यादव : । द्वारका जिला पुलिस ने अदालत में चल रहे मामले की सुनवाई से बच रहे घोषित भगोड़े आरोपी सुजेंद्र मेहतो को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना डाबड़ी में वर्ष 2022 में मामला दर्ज किया गया था। अदालत में पेश न होने और कानूनी कार्रवाई से बचने के चलते उसे 26 फरवरी 2026 को भगोड़ा घोषित किया गया था। द्वारका जिला पुलिस की एंटी-जेल बेल एवं प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर्स सेल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे डाबड़ी इलाके से गिरफ्तार किया।

डीसीपी के निर्देश पर गठित की गई थी टीम

द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह, आईपीएस के निर्देश पर घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में एसीपी ऑपरेशन सुभाष मलिक की निगरानी में इंस्पेक्टर हरीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम में हेड कांस्टेबल राहुल यादव और कांस्टेबल अंकुर शामिल थे।

गुप्त सूचना पर डाबड़ी में दी दबिश

पुलिस के अनुसार, 9 अक्टूबर 2026 को टीम को सूचना मिली कि आरोपी सुजेंद्र मेहतो डाबड़ी इलाके में रह रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने उसे भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 35(1)(D) के तहत गिरफ्तार किया।

2022 में दर्ज हुआ था मामला

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुजेंद्र मेहतो (38), पुत्र प्रेमानंद मेहतो, निवासी 40 फीटा रोड, महावीर एन्क्लेव पार्ट-2, डाबड़ी, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, उसके खिलाफ थाना डाबड़ी में एफआईआर संख्या 331/2022 दर्ज है। मामले में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धाराएं 323, 354, 506, 509, 452, 147, 149, 356, 379 और 34 लगाई गई थीं। अदालत ने 26 फरवरी 2026 को उसे घोषित अपराधी करार दिया था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। द्वारका जिला पुलिस ने कहा कि घोषित अपराधियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox