अश्विन-बुमराह के सामने ढेर हुए अंग्रेज, भारतीय टीम ने सीरीज बराबर की बैजबॉल का घमंड टूटा…

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अश्विन-बुमराह के सामने ढेर हुए अंग्रेज, भारतीय टीम ने सीरीज बराबर की बैजबॉल का घमंड टूटा…

मानसी शर्मा / –  विशाखापट्टनम में खेले गए भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच में इंडिया ने इंग्लैंड को 106 रनों से हरा दिया। टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 399 रनों का लक्ष्य दिया था। इंग्लैंड की पूरी टीम 292 रन ही बना सकी। दूसरी पारी में बुमराह और अश्विन ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए।  

भारत ने पहली पारी में पहली पारी में 396रन और दूसरी पारी में 255रन बनाए थे। वहीं इंग्लैंड ने पहली पारी में 53 रन बनाए थे। वहीं दूसरी पारी 292 रनों पर सिमट गई। इसके साथ ही टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट मैच में 106 रनों से हरा दिया। साथ ही सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। पहली पारी में टीम इंडिया की तरफ से यशस्वी जयसवाल ने दोहरा शतक लगाया। उन्होंने पहली पारी 209 रन बनाए। वहीं दूसरी पारी में शुभमन गिल ने शतक ठोक दिया। इन दिनों बल्लेबाजों की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने इंग्लैंड को एक बहुत बड़ा लक्ष्य दिया।

भारतीय गेंदबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन

इसके साथ ही दूसरी पारी में भारत के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। दूसरी पारी में बुमराह और अश्विन ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। बुमराह में पूरे मैच में कुल 9 विकेट अपने नाम किए। पहली पारी में उन्होंने 6 विकेट अपने नाम किए है। वहीं दूसरी पारी में 3 विकेट लिए है। वहीं कुलदीप ने कुल 4 विकेट लिए. रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट लिए है। वहीं पहली पारी में इंग्लैंड की तरफ लिए जेम्स एंडरसन, रेहान अहमद और शोएब बशीर ने 3-3 विकेट अपने नाम किए। वहीं दूसरी पारी में टॉम हार्टली ने 4 विकेट लिए. रेहान ने 3 विकेट लिए. एंडरसन को 2 विकेट मिले।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox