
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/ नई दिल्ली/राज्य ब्यूरो: बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के संस्थापक एवं फिट इंडिया एंबेसडर दीपक छिल्लर ने बताया कि यह प्रतिष्ठित बहु-चरणीय अल्ट्रा मैराथन 3 और 4 अक्टूबर को आयोजित की गई। प्रतियोगिता दो चरणों में पूरी हुई। पहले दिन 3 अक्टूबर को धावकों ने बेंगलुरु स्थित विधान सौधा से 101 किलोमीटर की चुनौती शुरू की, जिसके लिए सुबह 3 बजे से रात 8 बजे तक 17 घंटे का कटऑफ निर्धारित था।
दूसरे दिन 4 अक्टूबर को 60 किलोमीटर की चुनौती श्रवणबेलगोला में विंध्यगिरी पहाड़ी पर स्थित भगवान बाहुबली गोमतेश्वर की प्रतिमा तक 650 सीढ़ियां चढ़कर और उतरकर पूरी की गई। इस चरण के लिए सुबह 5:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक 10 घंटे का कटऑफ रखा गया था।
पहले दिन लगातार 101 किलोमीटर दौड़ने के बाद कम आराम में अगले दिन फिर 60 किलोमीटर दौड़ना किसी भी धावक के लिए बेहद कठिन परीक्षा होती है। गर्म मौसम, ऊंचे-नीचे रास्ते, लंबी दूरी और 650 सीढ़ियों की चुनौती ने धावकों के धैर्य, फिटनेस और मानसिक मजबूती की कड़ी परीक्षा ली।

उन्होंने बताया कि रूट पर ऊंचे नारियल के पेड़ों से घिरे गांवों का शांत वातावरण और प्राकृतिक दृश्य भी देखने को मिले, लेकिन इस सुंदरता के बीच चुनौती उतनी ही कठिन रही। गुलाब सिंह ने अपनी मजबूत इच्छाशक्ति, अनुशासन और शानदार फिटनेस के दम पर 161 किलोमीटर की इस कठिन प्रतियोगिता में ओवरऑल दूसरा स्थान हासिल किया।
गुलाब सिंह की यह उपलब्धि बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप और पूरे बहादुरगढ़ के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि गुलाब सिंह ने इस प्रदर्शन से मिशन फिट बहादुरगढ़ को नई पहचान दी है और युवाओं को फिटनेस व अनुशासन के लिए प्रेरित किया है।





More Stories
प्रशांत विहार थाने के SI को CBI ने रिश्वत लेते पकड़ा, 80 हजार रुपये की और मांग का आरोप
नजफगढ़ थाना रोड पर नवनिर्मित टॉयलेट ब्लॉक का उद्घाटन
डॉक्टर से 25 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया
सुल्तानपुर डबास में महिला की गोली मार कर हत्या, CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी गिरफ्तार
एनआई एक्ट मामले में सुनवाई से फरार घोषित भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार
सुल्तानपुर में कांग्रेसियों ने जयंती पर गांधी,शास्त्री व मसूरिया दीन पासी को किया याद..दी श्रद्धांजलि