ADG डॉ. वी. मुरुगेशन ने हरिद्वार के भगवानपुर में जनता दरबार में सुनीं जनसमस्याएं

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ADG डॉ. वी. मुरुगेशन ने हरिद्वार के भगवानपुर में जनता दरबार में उन्होंने प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/राज्य ब्यूरो,:
अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन ने जनपद हरिद्वार के कस्बा भगवानपुर में आयोजित जनता दरबार में आमजन की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जनसंवाद के दौरान एडीजी ने महिला संबंधी अपराधों में त्वरित एवं कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने नशे की लत के कारण बढ़ रहे अपराधों के प्रति आमजन को आगाह करते हुए नशा तस्करी पर अंकुश लगाने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।झबरेड़ा क्षेत्र में स्कूल-कॉलेजों के बाहर दोपहिया एवं भारी वाहनों को लापरवाही से चलाने तथा प्रेशर हॉर्न के इस्तेमाल संबंधी शिकायत पर

एडीजी ने संबंधित थाना पुलिस को मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।इसके अतिरिक्त, उन्होंने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने तथा चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए घरों एवं दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की।इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी भगवानपुर, क्षेत्राधिकारी रुड़की एवं हरिद्वार के देहात क्षेत्र के समस्त थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox