देहरादून में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

देहरादून में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तार

पटेलनगर की संस्कृति लोक कॉलोनी में पुलिस की छापेमारी, आपत्तिजनक सामग्री और 3,500 रुपये नकद बरामद

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/राज्य ब्यूरो,: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में जनपद के सभी थाना क्षेत्रो में दून पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाते हुए अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 23/10/2026 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेल नगर को मुखबिर के माध्यम से पटेल नगर क्षेत्रान्तर्गत संस्कृति लोक कॉलोनी स्थित एक मकान में किराये पर कमरा लेकर अनैतिक देह व्यापार करवाये जाने की सूचना प्राप्त हुई।
प्राप्त सूचना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए उनके निर्देशो पर कोतवाली पटेलनगर पर प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये संस्कृति लोक कॉलोनी, लेन न० – 1 में स्थित एक मकान में औचक छापेमारी की कार्यवाही की गयी,  मौके पर पुलिस टीम को मकान के एक कमरे में 01 महिला तथा 1 पुरुष आपत्ति जनक स्थिति में मिले, जबकि दूसरे कमरे में 2 अन्य महिला मौजूद मिली, जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री व नगदी बरामद हुई। मौके से पुलिस द्वारा अनैतिक देह व्यपार संचालित कर रही महिला सहित 04 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया। 
गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुई की अभियुक्ता अजमीरा द्वारा उक्त मकान को किराए पर लेकर वहाँ बाहरी जनपदों/ राज्यो से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था, अभियुक्ता फोन के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क कर उन्हें व्हाट्सएप पर लड़कियों की फोटो उपलब्ध कराती थी तथा ग्राहकों की मांग के अनुसार महिलाओं/युवतियों को बाहरी जनपदों/राज्यो से बुलाकर अपने किराये के कमरे में अनैतिक देह व्यापार करवाती थी।  अभियुक्तो के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार में लिप्त होने के संबंध में कोतवाली पटेल नगर पर अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 3/4/5/7 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox