श्री श्याम लोकहित समिति ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

श्री श्याम लोकहित समिति ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/बहादुरगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना काल में खून की कमी से जूझ रहे मरीजों के अनमोल जीवन को बचाने के लिए श्री श्याम लोकहित समिति ने जरगतपुर गांव में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में 31 लोगों ने स्वेच्छा से अपन रक्तदान किया। इस अवसर पर गांव के सरपंच सत्यव्रत ने श्री श्याम लोक हित समिति के अध्यक्ष नरेश कौशिक का इस पुण्य कार्य के लिए आभार जताया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष नरेश कौशिक ने बताया कि उनकी संस्था समय-समय पर लोगों के अनमोल जीवन को बचाने के लिए कई तरह के शिविरों का आयोजन करती है। खासकर ग्रामीण अंचल में जहां ज्यादातर चिकित्सकों व चिकित्सा का अभाव रहता है। वहां नेत्र, व रक्तदान शिविर तथा दूसरी बिमारियों की जांच के लिए शिविर लगाये जाते है। अकेले कोरोना काल में ही उनकी संस्था करीब 15 गांवों में शिविर लगा चुकी है। जिनमें लोगों की गंभीर बिमारियों की निःशुल्क जांच की गई और उन्हे मुफ्त में दवाईयां भी उपलब्ध कराई गई। उन्होने बताया कि कोरोना काल में खून की कमी के कारण हो रही परेशानियों को देखते हुए संस्था रक्तदान शिविरों का आयोजन करती आ रही है। जिसमें लोग स्वेच्छा से अपना रक्त दान कर दूसरों के जीवन को बचाने का काम कर रहे है।
गांव जरगतपुर के रक्तदान शिविर में गांव के 31 लोगों ने अपना रक्तदान किया जिसमें महिला व पुरूषों शामिल थे। इस अवसर पर रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर संस्था की और से सम्मानित भी किया गया। वहीं रक्तदान शिविर में समाजसेवी हरिओम गौड़ ने रक्त दाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया व भविष्य में भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। श्री कौशिक ने रक्तदान शिविर की सफलता व पूरे सहयोग के लिए गांव के सरपंच सत्यव्रत व समाजसेवी हरिओम गौड़ का आभार व्यक्त किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox