

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/राज्य ब्यूरो। उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भवाली स्थित सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता और अनुशासित प्रशिक्षण व्यवस्था का परिचय दिया है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) की लिखित परीक्षा में विद्यालय के 44 कैडेट्स ने सफलता हासिल कर स्कूल और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
सफल होने वाले कैडेट्स में 30 वर्तमान में कक्षा 12वीं (सत्र 2026–27) के विद्यार्थी हैं, जबकि 14 कैडेट्स मार्च 2026 बैच के हैं। कैडेट्स की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। इसे विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यालय में संचालित अनुशासित शैक्षणिक व्यवस्था का परिणाम माना जा रहा है।

NDA की लिखित परीक्षा में सफलता हासिल करना कैडेट्स के सैन्य अधिकारी बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले कैडेट्स को अब चयन प्रक्रिया के अगले चरणों की तैयारी करनी होगी। इस उपलब्धि ने विद्यालय की प्रतिष्ठा को और मजबूत किया है तथा अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन मधु सेंगर और समस्त स्टाफ ने सफल कैडेट्स को बधाई दी। उन्होंने कैडेट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए चयन प्रक्रिया के आगामी चरणों में भी सफलता प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की यह उपलब्धि एक बार फिर दर्शाती है कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और उचित मार्गदर्शन के माध्यम से विद्यार्थी अपने लक्ष्य की ओर मजबूती से आगे बढ़ सकते हैं।





More Stories
नेशनल स्कूल गेम्स के लिए दिल्ली के 28 खिलाड़ियों का चयन, छतरपुर में होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता
भावुक हुए श्रद्धालु, प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी में दिन में राम वनगमन और रात्रि में ताड़का वध की लीला से
महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया औचक निरीक्षण
UK : ऋषिकेश में ‘रिफॉर्म उत्सव’ का आयोजन महापौर की अध्यक्षता में हुआ, शहरी नदी प्रबंधन योजना पर मंथनऋषिकेश में ‘रिफॉर्म उत्सव’ में रंभा रिवर के पुनरुद्धार पर जोर
दिल्ली: प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में बड़ा कदम, 150 नई इलेक्ट्रिक बसें और 13 सीएक्यूएमएस स्टेशन लॉन्च
ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में PM मोदी ने टेक्नोलॉजी की तरक्की का फायदा समाज के बड़े हिस्से तक पहुंचाने पर दिया जोर