
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/लखनऊ/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- देश में चल रहे किसानों के आंदोलन का जवाब बीजेपी किसान सम्मेलन से दे रही है। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या के आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय पहुंचे जहां उन्होंने किसान सम्मेलन में किसानों से संवाद किया। इसके साथ ही सीएम ने विश्वविद्यालय को 90 करोड़ की सौगात भी दी. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी दल जानबूझकर किसानों को भ्रमित कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने अयोध्या मंडल के सांसद, विधायकों, क्षेत्रीय अध्यक्षों और जिला अध्यक्षों के साथ बैठक भी की। बैठक में मुख्यमंत्री ने साफ निर्देश दिये कि पार्टी के सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि संयम से काम करें और सरकार की जो छवि साढ़े तीन साल में बनी है उसी के अनुरूप सब लोग काम करें. अभी तक किसी भी विधायक, सांसद, पदाधिकारी पर कोई भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे हैं। इसी तरह से आगे भी संयमित होकर काम करना है। सीएम ने कहा कि कोई ऐसा काम न करें जिससे पार्टी की इमेज पर सवाल उठे. साथ ही उन्होंने सभी को अब चुनाव में जुट जाने को कहा।
एक तरफ किसान नए कृषि कानून पर आंदोलन कर रहे हैं तो वहीं कुछ किसान ऐसे हैं जो इस कृषि कानूनों को किसानों के हित में बता रहे हैं। ऐसे ही एक किसान हैं बाराबंकी के रहने वाले और पद्मश्री से सम्मानित रामसरन वर्मा इनका साफ तौर पर कहना है कि कृषि कानून से किसानों को फायदा ही है नुकसान नहीं है। उनका कहना है कि कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग तो पहले से ही हो रही है और अब सरकार ने तो इस कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग में किसानों के हित की बात की है।





More Stories
सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के 44 कैडेट्स ने NDA की लिखित परीक्षा में मारी बाजी
8 लाख रुपये एडवांस, कलाकार की बुकिंग… सपना चौधरी का प्रोग्राम रद्द, पुलिस को भीड़ बेकाबू होने का डर
दिल्ली की राजनीति में शनिवार को उस समय एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला,
बिलासपुर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 66 एफआईआर; न्यायालय ने दो दोषियों को सुनाई एक-एक साल की जेल
स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर पाॅजिटिव मीडिया परिवार के सदस्यों ने रक्तदान के साथ-साथ रक्तदान जागरूकता
शहीद भगत सिंह की जयंती पर निकाली गई प्रभातफेरी व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन