नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/देहरादून/शिव कुमार यादव/-
देश की सबसे कठिन और रोमांचक अल्ट्रा ट्रेल प्रतियोगिताओं में शामिल डेथमैन सीरीज 75 किलोमीटर अल्ट्रा ट्रेल ऑब्स्टेकल रन में बीते रविवार को बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) के धावकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपनी ताकत और जुनून का लोहा मनवाते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह ऐतिहासिक रेस देहरादून से धनोल्टी (देवमाल्टा) के बीच आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों को लगभग 4400 मीटर की ऊंचाई के साथ खतरनाक पहाड़ी ट्रेल को पार करना पड़ा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए दीपक छिल्लर ने बताया कि यह भारत की पहली 75 किलोमीटर अल्ट्रा ट्रेल ऑब्स्टेकल रन है, जिसमें दौड़ के साथ-साथ कई कठिन शारीरिक बाधाओं को पार करना अनिवार्य था। देशभर से चुने गए सर्वश्रेष्ठ धावकों ने इसमें भाग लिया, जहां हर राज्य से सीमित “डेथमैन वॉरियर्स” का चयन किया गया।
खतरनाक ऑब्स्टेकल्स ने बढ़ाई चुनौती
इस अल्ट्रा रन में धावकों को निम्न कठिन बाधाओं से गुजरना पड़ा
500 मीटर फ्लेम कैरी रन
3 किलोमीटर टायर कैरी रन
1.5 किलोमीटर 7 किलो वजन के साथ बैक कैरी
1 मिनट प्लैंक
20 पुशअप्स
20 बर्पीज
20 सिट-अप्स
200 मीटर नदी (रिवर) रन
बारिश, आंधी-तूफान और फिसलन भरे पहाड़ी रास्तों ने इस प्रतियोगिता को और भी ज्यादा चुनौतीपूर्ण बना दिया।
बीआरजी धावकों का दमदार प्रदर्शन
बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के धावकों ने इस कठिन रेस में शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किए
गुलाब सिंह द्वितीय स्थान
कर्नल कृष्ण बधवार तृतीय स्थान
नीरज छिल्लर 7वां स्थान
डॉ. इमरोज ने सफलतापूर्वक रेस पूरी।
इन सभी धावकों ने तय समय (कट-ऑफ) के भीतर रेस पूरी कर “डेथमैन वॉरियर” का खिताब हासिल किया।
दीपक छिल्लर की अहम भूमिका
इस उपलब्धि के पीछे बीआरजी के संस्थापक और प्रेरणास्रोत दीपक छिल्लर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके मार्गदर्शन, प्रेरणा और निरंतर प्रयासों के चलते आज बीआरजी के धावक राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। दीपक छिल्लर ने न केवल धावकों को तैयार किया बल्कि उन्हें मानसिक रूप से भी इस कठिन चुनौती के लिए मजबूत बनाया।

हौसलों की जीत
डेथमैन सीरीज 75 किमी ”जैसी कठिन रेस को पूरा करना ही अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। हर किलोमीटर धावकों की सहनशक्ति, मानसिक मजबूती और जज्बे की परीक्षा लेता है, लेकिन बीआरजी के धावकों ने यह साबित कर दिया कि मजबूत इरादों के सामने कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती। इस शानदार उपलब्धि के साथ बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वे देश के सर्वश्रेष्ठ रनिंग ग्रुप्स में अपनी मजबूत जगह बना चुके हैं। यह सफलता न केवल बहादुरगढ़ बल्कि पूरे हरियाणा के लिए गर्व का विषय है और आने वाले धावकों के लिए एक बड़ी प्रेरणा भी।


More Stories
एटीएम से पैसे उड़ाने वाले ‘स्टील प्लेट’ गैंग का हुआ पर्दाफाश, द्वारका पुलिस के हाथ लगे दो शातिर बदमाश!
”छावला पुलिस ने 22 किलो गांजे के साथ एक ड्रग सप्लायर को किया गिरफ्तार”
3 साल पुराने मामले में फरार आरोपी को तिलक नगर पार्किंग से किया गिरफ्तार!
”बुराड़ी इलाके में चोरी, ड्रग एडिक्ट को गिरफ्तार करने में दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी”
डीएवी पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने लिया रेन डांस का मजा
डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मदर्स डे पर की दिल छूने वाली गतिविधि