
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बिलासपुर/शिव कुमार यादव/-
2 मई 2021 को पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम आए थे उसी रात से ही हिंदू बेटियों के साथ बलात्कार, हिंदुओं के घरों में आगजनी, नरसंहार जैसी अनेक घटनाएं हुई थी जिन्होंने 1990 की कश्मीर हिंसा की याद दिला दी थी। बंगाल की इन घटनाओं से दुखी, द्रवित व व्यथित होकर अज्ञेय नगर निवासी महेन्द्र जैन ने वंदे मातरम मित्र मंडल की स्थापाना की और लगातार चार माह तक लोगों से संपर्क किया तथा हिंदुओं से संगठित होने का आहवान किया जिसका परिणाम यह निकला कि अब इस मंडल से रोजाना हजारों लोग जुड़ रहें और इस मित्र मंडल को आगे बढ़ा रहे हैं। अब चार मई 2026 को बंगाल की जनता को हार्दिक शुभकामनाएं, बधाइयां प्रेषित की हैं एवं आशा व्यक्त की है हिन्दू होने के कारण जो उपेक्षा, हिंसा, अत्याचार का शिकार होना पड़ रहा था इसके बाद अब बेटियों सुरक्षित होंगी व खुली हवा में सांस ले सकेंगी।

11 अगस्त 2021 को संघ के गुरु दक्षिणा उत्सव में यह तय किया गया कि प्रति मंगलवार शाम 7.30 बजे एकत्रित होंगे, हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे एवं हिंदुओं को संगठित करने का कार्य करेंगे।

14 अगस्त 2021 को अज्ञेय नगर में डॉ सुशील श्रीवास्तव के निवास पर बैठक हुई जिसमें 13 लोग आए, दूसरी बैठक में 8 तीसरी में 19, बैठकों का सिलसिला 14 अगस्त से अनवरत जारी है। अभी तक 247 बैठकों हो चुकी हैं। शहर को पांच जोन में बांटा गया है जहां प्रति सप्ताह बैठकें होती हैं। ’विशेषता यह है कोई बैठक एक सेकंड लेट नहीं होती है’। पिछले साढ़े चार वर्षों में वन्दे मातरम् मित्र मंडल ने हिंदू समाज को संगठित करने अनेक कार्य किए हैं
’सामाजिक समरसता हेतु हेमू नगर सफाई कर्मचारियों की बस्ती में हनुमान जी मंदिर निर्माण’
’शहर के 51 मंदिरों में प्रति मंगलवार-शनिवार हनुमान चालीसा पाठ’, ’बेटियों को आत्म निर्भर बनाने दंड प्रशिक्षण व कराटे प्रशिक्षण’, ’दलित बस्तियों एवं पुलिस कर्मचारियों के स्वास्थ शिविर’
’12 धार्मिक, सांस्कृतिक व स्वास्थ यात्राएं’ सुचारू हैं।

’सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन, राष्ट्र वादी विचारक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री सुनील देवघर सहित अनेक राष्ट्रीय स्तर के राष्ट्रवादी वक्ताओं के कार्यक्रम, ’अनेक बेटियों को लव जेहाद का शिकार होने से बचाया, पुलिस की सहायता से धर्मांतरण रोका’। ’धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 के लिए मुख्य मंत्री सहित संबंधित मंत्रियों को ज्ञापन देकर,आंदोलन कर शासन पर दबाव बनाया’। ’जरूरतमंदों को स्वास्थ एवं शादी विवाह में सहायता की’।

वर्तमान में शहर में 5 शाखाएं, कोटा, रायपुर में वन्दे मातरम् मित्र मंडल की शाखाएं संचालित हैं। भविष्य में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ सेवा प्रदान करने हेतु स्वास्थ शिविर लगाना।
धर्मांतरण का एक बहुत बड़ा कारण ईसाई मिशनरी द्वारा ग्रामीणों के बीच जाकर स्वास्थ एवं शिक्षा के नाम पर सौदा करना एवं उनको सेवा के बदले धर्मांतरण कराने को रोकना। हमें उनकी लकीर छोटी नहीं करना है अपनी पहचान बड़ी करना है।
इस अवसर पर महेन्द्र जैन ने हिन्दुओं को अपना संदेश देते हुए कहा कि
’संगठन गढ़े चलो, सुपंथ पर बढ़े चलो’।
’भला हो जिसमें देश का, वो काम सब किए चलो’





More Stories
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, दंपती और तीन बच्चों की गई जान; जांच शुरू
सीजेपी नेता अभिजीत दीपके गिरफ्तार, शांति भंग के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस
38 करोड़ के खर्च से हर महीने ₹15 करोड़ बचाएगी दिल्ली पुलिस, 16 जेलों में लगेंगे 840 VC सिस्टम
दिल्ली के 9 गांवों में फैक्ट्री लगेगी, वेयरहाउस बनेंगे, राघोपुर, धांसा, गालिबपुर, बदूसराय, ताजपुर में जमीन की होगी पैमाइश, टेंडर जारी
दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए जरूरी खबर, रविवार को बदलेगा टाइमटेबल; 4 लाइनों पर सुबह 3:30 बजे से दौड़ेंगी मेट्रो
दिल्ली के बच्चों को बड़ी सौगात, 3 महीने में खुलेंगे 7 नए थीम पार्क; ऑक्टोपस और गरुड़ थीम होगी खास