पर्यावरण सुरक्षा के लिए सामुहिक प्रयास जरूरी- डा. मीणा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पर्यावरण सुरक्षा के लिए सामुहिक प्रयास जरूरी- डा. मीणा

कृषि विज्ञान केंद्र उजवा ने द्वारका में शिक्षा भारती ग्लोबल स्कूल में पर्यावरण जागरूकता पर दिल्ली पर्यावरण क्विज-2019 का आयोजन किया।

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज /नजफगढ़/भावना शर्मा/- कृषि विज्ञान केंद्र उजवा ने द्वारका में शिक्षा भारती ग्लोबल स्कूल में पर्यावरण जागरूकता पर दिल्ली पर्यावरण क्विज-2019 का आयोजन किया। यह आयोजन भारत सरकार के फसल अवशेष एवं स्थान प्रबंधन योजना के अंतर्गत किया गया। कार्यक्रम में कृषि एवं किसान मंत्रालय भारत सरकार के अतिरिक्त आयुक्त डा. वाई. आर. मीणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस अवसर पर उन्होने कहा कि पर्यावरण सुरक्षा के लिए जितने भी प्रयास किये जाये वह भी कम है। इसके लिए सबको मिलकर सामुहिक प्रयास करने जरूरी हैं।

केविके के दिल्ली पर्यावरण क्विज-2019 के आयोजन में दिल्ली, गुरूग्राम, नोयडा व आसपास के केंद्रीय विद्यालयों एवं निजि विद्यालयों और अनेकों संस्थाओं के 120 स्कूलों के 1250 बच्चों ने भाग लिया। जिसमें शिक्षा निदेशालय दिल्ली सरकार व केंद्रीय विद्यालयों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा. मीणा ने कहा कि भारत सरकार द्वारा इस दिशा में विभिन्न योजनाएंे फसल अवशेष प्रबंधन, परम्परागत कृषि योजना आदि को लागू कर प्रदूषण की समस्या को कम करने में सहायक होगा। साथ ही साथ उन्होने बताया कि ऐसी प्रतियोगितायोंके माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक यह संदेश दे सकते हैं। इसके लिए उन्होने कृषि विज्ञान केंद्र उजवा एवं शिक्षा भारती ग्लोबल स्कूल के कार्य की सराहना की एवं प्रतियोगियों की सफलता की कामना की। कृषि विज्ञान कंेद्र उजवा के अध्यक्ष व राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान के निदेशक डा. पी के गुप्ता ने सभी गणमान्य अतिथियों, विभिन्न स्कूलों से आये शिक्षकों एवं छात्रों का आभार प्रकट किया। उन्होने बताया कि कार्यक्रम में स्कूल के छात्रों के बीच डिबेट, एक्सटेम्पोर, स्लोगन, पोस्टर मेकिंग आदि के माध्यम से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। उन्होने ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य कम से कम इनपुट में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करना है ताकि पर्यावरण की सुरक्षा एवं प्रदुषण को कम करने में सहायक होगा। इस अवसर पर द्वारका आईएएस एसडीएम अजित ठाकुर ने कहा कि अगर हम सभी मिलकर अपने घरेलू एवं आसपास के अवशेष को कम करने एवं सफाई रखकर ग्लोबल स्तर पर प्रदुषण को नियंत्रित कर पर्यावरण को सुरक्षित बना सकते हैं। इस अवसर पर उन्होने शिक्षा भारती ग्लोबल स्कूल के चेयरमैन के प्रयासों की सराहना की। उन्होने कहा कि दिल्ली सरकार प्रदुषण से निपटने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और ऐसे कार्यक्रमों का समर्थन कर रही है। इस अवसर पर शिक्षा भारती ग्लोबल स्कूल के चेयरमैन देवेन्द्र सिंह ने कहा कि स्कूलों के माध्यम से आयोजित इस तरह के प्रोग्रामों से ज्यादा से ज्यादा लोगों में जागरूकता संदेश जाता है। इस कार्यक्रम में डा. ललन सिंह, डा. ध्यान सिंह, डा. पी के पंड्या ने अपने विचार रखें। डा. एस के सिंह निदेशक अटारी जोधपुर ने अपने अध्यक्षीय भाषण में बताया कि इस तरह के कार्यक्रम समस्त भारत के सभी कृषि विज्ञान कंेद्र के माध्यम से भारत सरकार के फसल अवशेष स्व स्थान प्रबंधन योजना के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। क्योंकि आज प्रदुषण एक ज्वलंत समस्या है इसको ध्यान मे रखकर इसे कम करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक करना जरूरी है। कार्यक्रम के अंत में बागवानी विशेषज्ञ राकेश कुमार ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया तथा सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox