एलपीएस ग्रुप के संस्थापक स्व. बिमल प्रसाद जैन की पुण्य तिथि मनाई

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एलपीएस ग्रुप के संस्थापक स्व. बिमल प्रसाद जैन की पुण्य तिथि मनाई

हर्षित सैनी/रोहतक/ नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/- वैश्य कॉलेज रोड स्थित जैन बगीची में एलपीएस के संस्थापक स्व. सेठ बिमल प्रसाद जैन की 29वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विशाल भण्डारे एवं कंबल शाल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि आज सुबह वैश्य कॉलेज रोड स्थित श्री दिगम्बर जैन बगीची में उनके समाधि स्थल पर एलपीएस बौसार्ड के एम.डी. राजेश जैन, विजय जैन एवं परिवार द्वारा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा पर सभी ने पुष्प अर्पित किए व दीपक व मोमबत्ती जलाई व दिंगबर जैन मंदिर के सभी ने दर्शन किए। परिवार के द्वारा नमोकार महामंत्र, मेरी भावना, आदिनाथ भगवान का चलीसा, अलोचना पाठ, विनय पाठ, भगवान पारसनाथ जी की स्तृति की गई। इसके अतिरिक्त कई जगहों पर परिवार द्वारा भण्डारों का आयोजन किया गया और काफी संख्या में खाद्य सामग्री का भी वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त जनसेवा संस्थान में भी प्रार्थना सभी की गई। इस मौके पर भण्डारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिल्ली रोड पर स्थित बी.पी. जैन स्कील डेवलपमैंट सैंटर में उद्योगपति विजय जैन, राजेश जैन व परिवार के द्वारा स्व. सेठ बिमल प्रसाद जैन के चित्र के समक्ष माला अर्पित की व भारी मात्रा में कंबल, शाल जरूरतमंदों महिलाओं व पुरूषों को बांटे गए और इसके उपरान्त विशाल अटूट भण्डारा लगाया गया। जिसमें हजारों की संख्यों में लोगों ने भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया।       इस अवसर पर उद्योगपति विजय जैन, उद्योगपति राजेश जैन दीपा जैन, संध्या जैन, समृद्धि जैन, उमा शर्मा, राज कुमार शर्मा, सिद्धार्थ जैन, मीडिया प्रभारी राजीव जैन, शैलेंद्र जैन, अरूण जैन, अनिल लोहिया, बिमला देवी जैन, सुरेश सेठ, डा. वी.के. जैन, अनिल जैन, सन्नी निझावन, गौरव जैन, अनिल जैन, सरिता जैन, बलजीत राय जैन, र शांति जैन व शहर के गणमान्य व्यक्ति प्रमुख रूप से मौजूद थे व सभी ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox