

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/द्वारका/शिवकुमार यादव। सेवा संकल्प अभियान के तहत द्वारका में विद्यार्थियों और युवाओं को बेहतर शैक्षणिक इंफ्रास्ट्रक्चर, आधुनिक सुविधाएं और आगे बढ़ने के नए अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया। इस पहल के तहत द्वारका के सेक्टर-16बी में नए को-एड सीनियर सेकेंडरी स्कूल की सौगात दी गई। इस परियोजना से क्षेत्र में शैक्षणिक सुविधाओं को मजबूत करने और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के विद्यार्थियों और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में दिल्ली की युवा शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। सरकार का प्रयास है कि दिल्ली का हर युवा शिक्षा और विकास के नए अवसरों का लाभ उठाए तथा अपनी प्रतिभा और क्षमता के बल पर देश की प्रगति में योगदान दे।

द्वारका सेक्टर-16बी में नए सह-शिक्षा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की परियोजना क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं विकसित करने की दिशा में अहम कदम है। आधुनिक शैक्षणिक इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास से विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे और उनके उज्ज्वल भविष्य की राह मजबूत होगी।
कार्यक्रम में कैबिनेट सहयोगी आशीष सूद, विधायक संदीप सहरावत सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।





More Stories
नेशनल स्कूल गेम्स के लिए दिल्ली के 28 खिलाड़ियों का चयन, छतरपुर में होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता
भावुक हुए श्रद्धालु, प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी में दिन में राम वनगमन और रात्रि में ताड़का वध की लीला से
महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया औचक निरीक्षण
UK : ऋषिकेश में ‘रिफॉर्म उत्सव’ का आयोजन महापौर की अध्यक्षता में हुआ, शहरी नदी प्रबंधन योजना पर मंथनऋषिकेश में ‘रिफॉर्म उत्सव’ में रंभा रिवर के पुनरुद्धार पर जोर
सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के 44 कैडेट्स ने NDA की लिखित परीक्षा में मारी बाजी
दिल्ली: प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में बड़ा कदम, 150 नई इलेक्ट्रिक बसें और 13 सीएक्यूएमएस स्टेशन लॉन्च