दिल्ली हाफ मैराथन में बीआरजी का दमखम, 250 से अधिक धावकों ने लिया भाग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-100 सदस्यों ने चार हाइड्रेशन पॉइंट पर संभाली जलसेवा की जिम्मेदारी; कृष्णा राणा ने 65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 21 किमी दौड़ में हासिल किया दूसरा स्थान, डॉ. किरण छिल्लर बनीं पेसर

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिवकुमार यादव । वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन 2026 में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) ने अपनी भागीदारी, सेवा और शानदार उपलब्धियों से शहर का नाम रोशन किया। मैराथन में बीआरजी के 250 से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया, जबकि करीब 100 सदस्यों ने स्वयंसेवक बनकर धावकों की सहायता की। समूह के सदस्यों ने चार हाइड्रेशन पॉइंट पर सेवा देते हुए प्रतिभागियों को पानी और हाइड्रेशन सामग्री उपलब्ध कराई तथा उनका उत्साह बढ़ाया। वहीं, बीआरजी की वरिष्ठ धाविका कृष्णा राणा ने 21 किलोमीटर हाफ मैराथन में 65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में दूसरा स्थान हासिल कर समूह को गौरवान्वित किया।

चार हाइड्रेशन पॉइंट पर संभाली जलसेवा

बीआरजी के संस्थापक एवं फिट इंडिया एंबेसडर दीपक छिल्लर के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने आपसी तालमेल और अनुशासन के साथ सेवा की जिम्मेदारी निभाई। चार हाइड्रेशन पॉइंट में से तीन कर्तव्य पथ पर स्थापित थे। यहां बीआरजी सदस्यों ने धावकों को समय पर पानी और अन्य हाइड्रेशन सामग्री उपलब्ध कराई। साथ ही तालियां बजाकर और प्रोत्साहित कर प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया। सदस्यों ने ‘धावकों के लिए, धावकों द्वारा’ की भावना के साथ सेवा और खेल भावना का परिचय दिया।

कृष्णा राणा ने जीता दूसरा स्थान

बीआरजी की वरिष्ठ धाविका कृष्णा राणा ने 21 किलोमीटर हाफ मैराथन में 65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि पर समूह के सदस्यों ने खुशी जताई और उन्हें बधाई दी। उनकी सफलता ने अन्य धावकों को भी फिटनेस और नियमित दौड़ के प्रति प्रेरित किया।

डॉ. किरण छिल्लर ने निभाई पेसर की भूमिका

बीआरजी की डॉ. किरण छिल्लर ने 10 किलोमीटर दौड़ में पेसर की भूमिका निभाई। उन्होंने धावकों को निर्धारित गति बनाए रखने और अपने लक्ष्य समय के अनुरूप दौड़ पूरी करने के लिए मार्गदर्शन दिया। पेसर के रूप में उनकी भूमिका ने प्रतिभागियों को लय और गति बनाए रखने में मदद की।

इन सदस्यों ने निभाई जलसेवा की जिम्मेदारी

हाइड्रेशन पॉइंट पर सेवा देने वालों में रविंदर दहिया, विजेंद्र कुमार, सन्नी, अवधेश कुमार, नरेंदर लाठवाल, मुकेश कुमार, ममता रानी, अनूप सिंह, शांतनु कुंडू, भगत सिंह सिवाच, जितेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह खत्री, पवन कुमार, अंकित, राजेश रघुवंशी, तेजिंदर, सुमित मलिक, अशोक शर्मा, मनोज पांडेय, कोमल, परवीन सांगवान, ब्रह्म प्रकाश मान, महेंद्र, उरिरेई देवी, विनोद राठी, राजपाल, तेजस राज सिंह, डॉ. भारत, सौरभ मलिक, सृष्टि दहिया, संजय दहिया, नमिता पांडेय, नरिंदर गौतम, मंजू बाला और नरेंदर कुमार सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

दौड़ पूरी कर धावकों ने दिखाया उत्साह

मैराथन में भाग लेकर दौड़ पूरी करने वाले बीआरजी सदस्यों में सुरेंद्र दलाल, सुरेश राठी, आशुतोष, सुनील सिकरी, नरेंदर राम, वीरेंद्र राणा, सुधीर तेवतिया, मेजर कुलवंत, नवनीत सिंह, रविंदर आर्य मलिक, प्रमोद, राज कुमार, सोमदेव मलिक, विकास राठी, नीरज राठी, बिजय सिंह, देवेंद्र, किशोर प्रसाद, नवीन राणा, आर.के. मोर, संदीप, विनोद, परवीन, गुलाब सिंह, सरनम, विनीत, लक्ष्मण, विजय, भोजराज, रमेश, संयम, सेवाराम, निकुंज, प्रणव पांडेय और रचित दलाल सहित अन्य धावक शामिल रहे। सभी ने अपनी भागीदारी से फिटनेस, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का संदेश दिया।

‘मिशन फिट बहादुरगढ़’ को आगे बढ़ा रहा; BRG

बीआरजी के संस्थापक दीपक छिल्लर ने सभी स्वयंसेवकों, पेसर और प्रतिभागी धावकों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि ‘मिशन फिट बहादुरगढ़’ के तहत समूह लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ सेवा, सहयोग और सामाजिक भागीदारी के कार्यों में भी सक्रिय है। दिल्ली हाफ मैराथन में बीआरजी की सहभागिता ने एकजुटता, समर्पण और खेल भावना का संदेश दिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox