नजफगढ़ में ड्रग्स माफियाओं के अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ में ड्रग्स माफियाओं के अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा

-दिल्ली पुलिस व एमसीडी ने करीब 50 घरों के अवैध निर्माणों के खिलाफ मिलकर की कार्यवाही

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/-

क्षेत्र के युवाओं को नशे के दुव्र्यसनों से बचाने के लिए द्वारका डीसीपी कुशल पाल सिंह ने नशे पर लगाम-देश को सलाम अभियान के तहत द्वारका जिले में ड्रग्स माफियाओं व तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस ने ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए बाबा हरिदास नगर थाना क्षेत्र की इंदिरा मार्केट की सांसी कॉलोनी में ड्रग्स माफियाओं के अवैध निर्माणों को गिराने की कार्रवाई की। यह कार्यवाही बाबा हरिदास नगर थाना अध्यक्ष अजय कुमार व एमसीडी अधिकारी विजय नरवाल की देखरेख में की गई। हालांकि इस कार्यवाही का कुछ महिलाओं ने विरोध भी किया लेकिन स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई को 10 में से 10 नंबर देते हुए कहा कि प्रशासन को इस तरह की कार्रवाई लगातार करते रहना चाहिए।

              द्वारका डीसीपी कुशल पाल सिंह ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से बचाने व महिलाओं को पुख्ता सुरक्षा देने के लिए इस तरह की कार्यवाही जरूरी है। उन्होने कहा कि पूरे जिले में पुलिस बल व अधिकारी पूरी सतर्कता व सजगता से इस अभियान को चला रहे हैं। पुलिस टीमें ऐसे क्षेत्रों की पहचान कर रही है जहां अवैध रूप से नशे का कारोबार चलता है। उन्होने कहा कि आगे भी अपराधियों व ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ इस तरह की कार्यवाही जारी रहेगी।

               नजफगढ़ अनाज मंडी के निकट स्थित इंद्रा मार्किट की सांसी कालोनी की चार गलियों में नशे सौदागरों के अवैध निर्माणों जैसे चबूतरों को तोड़ने की कार्यवाही की गई। पुलिस का कहना है कि शाम से देर रात तक इस बस्ती की महिलाऐं इन चबूतरों पर बैठकर नशे का कारोबार करती हैं। जिससे गलियों लोगों का आना जाना मुश्किल हो जाता है और अगर कोई इनके खिलाफ आवाज उठाता है तो ये लोग  मारपीट व झगड़ें को अंजाम देने से भी नही चूकते है। बता दें कि बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस ने एक दिन पहले ही इस बस्ती के तीन लोगों को पकड़ा था और उन पर एनडीपीएस एक्ट व आम्र्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए केस दर्ज किए थे। पुलिस ने अपनी कार्यवाही के दौरान मुख्य रूप से अनीता, सावित्री, राजेन्द्र, मूर्ति और सुभाष जैसे अपराधियों के अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्यवाही की। पुलिस ने बताया कि इनके खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस व आम्र्स एक्ट के कई-कई मामले दर्ज है।

ये आरोपी क्षेत्र में संगठित रूप से मादक पदार्थ व अवैध शराब का कारोबार करते हैं। कई बार क्षेत्र के लोगों ने इनके खिलाफ शिकायतें दी हैं। अब लोगों को राहत पंहुचाने के लिए यह कार्यवाही की गई है। हालांकि अपराधियों की संदिग्ध गतिविधियों पर पूरी तरह से नजर रखी जा रही है। लेकिन कार्यवाही के दौरान कोई दंगा न हो और कानून व्यवस्था बनी रहे इसके लिए भारी पुलिस बल तैनात किया। हालांकि प्रशासन की इस कार्रवाई का कुछ महिलाओं ने विरोध करने की भी कोशिश की लेकिन जब उन्हें पता लगा कि यह कार्रवाई नशा तस्करों के खिलाफ हो रही है तो वो शांत हो गई।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox