कोटद्वार से लापता युवती जम्मू रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कोटद्वार से लापता युवती जम्मू रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद

माता-पिता की डांट से नाराज होकर जम्मू पहुंची युवती,24 घंटे के भीतर कोटद्वार पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/राज्य ब्यूरो, : कोटद्वार निवासी द्वारा कोतवाली कोटद्वार में प्रार्थना पत्र देकर सूचना दी गई कि उनकी पुत्री दिनांक 17.10.2026 को प्रातः लगभग 09:00 बजे कपड़े लेने के लिए कोटद्वार बाजार गई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। प्राप्त शिकायत के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0 256/2026, धारा 140(3) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल सर्वेश पंवार द्वारा युवती की शीघ्र तलाश एवं सकुशल बरामदगी सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।उक्त निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार अस्मिता ममगाईं के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कोटद्वार प्रदीप नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
गठित पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज एवं CDR का विश्लेषण किया गया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर युवती के जम्मू जाने वाली ट्रेन में होने की जानकारी प्राप्त हुई। इस महत्वपूर्ण सुराग के आधार पर पुलिस टीम तत्काल जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हुई तथा जीआरपी जम्मू-कश्मीर से समन्वय स्थापित कर आवश्यक सहयोग प्राप्त किया। पुलिस टीम ने जम्मू पुलिस के सहयोग से गुमशुदा युवती को जम्मू रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करने के उपरांत युवती को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 256/2026, धारा 140(3) बीएनएस
पुलिस टीम-
1. उपनिरीक्षक राजा राम डोभाल
2. कांस्टेबल अनुज वर्मा
3. महिला कांस्टेबल नेहा रावत

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox