

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/राज्य ब्यूरो, : असत्य पर सत्य की जीत के दिन…यानि दशहरा का सुन्दर दिन. दो देश, दो संस्कृति एक हो गए….थाईलैंड की लड़की बनी कुमाउंनी बहू. बागेश्वर जिले के नवीन परिहार और थाईलैंड देश की मोराया की शादी दशहरे के दिन हुई. हल्द्वानी में देवल चौड़ में नवीन की बहन का घर है वहीँ दोनों की शादी हुई. दो देश, दो संस्कृति, अलग भाषा…खान पान पहनावा..लेकिन कुमाउनी बहु बन कर मोराया ने भारतीय युवक को अपना जीवन साथी चुन कर एक मिशाल कायम की है. वहीँ नवीन ने भी विदेशी बहुत लाकर अपने रिश्तेदारों, समाज में एक अलग सन्देश दिया है. दोनों की मुलाकात दुबई में हुई थी.
दोस्ती से शुरू हुआ सिलसिला प्यार में बदला और फिर शादी के बंधन में बंधकर दोनों ने नया सफर शुरू किया. खास बात रही कि दोनों की भाषा अलग-अलग है. संस्कृति अलग-अलग है. लेकिन प्यार और रिश्तों की डोर ने हर रस्म को खास बना दिया. १९ अक्टूबर को रस्में निभाई नही गयी और २० अक्टूबर को विवाह हुआ. कुमाउनी पुरोहितों के मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से हिन्दू रीति रिवाज से दोनों की शादी हुई. लड़की पक्ष की तरफ से मोराया के भाई और भाभी आये हुए थे. उन्हूने ही कन्यादान किया. नवीन के रिश्तेदार कुमाउनी बोली में, भ्यैर बे ब्योल ऐ रे कौ…इंटरनेशनल ब्या है ग्यो हो यौ… एक बुबू कह रहे थे…ब्योली भल छू, ग्वार फुनार….
नवीन उडल गाँव के रहने वाले हैं. जो बागेश्वर जनपद में पड़ता है. नवीन १२ वीं तक की शिक्षा बागेश्वर में पूरी की. उसके बाद होटल प्रबंधन का कोर्ट करने हल्द्वानी आये. यहाँ से तीन साल पहले दुबई चले गए जॉब के सिलसिलें में. वहीं मोराया मिली नवीन को. दोनों की दोस्ती हुई फिर प्यार में रिश्ता तब्दील हुआ…और अब विवाह हो गया. दोनों पति पत्नी के तौर पर समाज में हैं





More Stories
कोटद्वार से लापता युवती जम्मू रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद
दिल्ली में नकली ENO और FeviKwik बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में रामलीलाओं की धूम: कुंभकर्ण-मेघनाद वध से भावुक हुए दर्शक, रावण के पुतले देंगे प्रदूषण और ट्रैफिक से बचने का संदेश
IGI एयरपोर्ट पर 4.03 करोड़ का सोना जब्त: फ्लोर स्प्रिंग के अंदर छड़ बनाकर छिपाया गया था 3.20 किलो सोना
नजफगढ़ में बेटे के विवाद ने लिया खूनी मोड़, बचाने पहुंची मां की चाकू लगने से मौत, पिता भी घायल
गोयला डेयरी में MCD का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सार्वजनिक जगहों से हटाए अवैध कब्जे