फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-द्वारका जिला पुलिस की एंटी-जेल बेल एवं प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर्स सेल की कार्रवाई, आरोपी रोहित कुमार गिरफ्तार

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/द्वारका/शिवकुमार यादव । दहेज उत्पीड़न के मामले में मुकदमे की सुनवाई से लगातार फरार चल रहे एक घोषित भगोड़े (पीओ) आरोपी को द्वारका जिला पुलिस की एंटी-जेल बेल एवं प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर्स सेल ने फरीदाबाद, हरियाणा से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रोहित कुमार (26) पुत्र सुभाष चंद, निवासी सुभाष कॉलोनी, वाटर टैंक के पास, फरीदाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, रोहित कुमार के खिलाफ थाना मोहन गार्डन में FIR संख्या 237/2022 दर्ज है। मामले में उसके खिलाफ धारा 498ए/406/34 आईपीसी के तहत कार्रवाई की गई थी। आरोपी लगातार न्यायालय की कार्यवाही से बच रहा था, जिसके बाद 5 जून 2026 को द्वारका कोर्ट की माननीय जेएमएफसी (महिला न्यायालय), सुभी गुप्ता की अदालत ने उसे घोषित अपराधी घोषित कर दिया था।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने बिछाया जाल

द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह, आईपीएस के निर्देश पर घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत एंटी-जेल बेल एवं प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर सेल की टीम को फरार आरोपियों की तलाश में लगाया गया था।

पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि दहेज मामले में पीओ घोषित रोहित कुमार वर्तमान में सुभाष कॉलोनी, फरीदाबाद, हरियाणा में रह रहा है। सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर हरीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम फरीदाबाद पहुंची और इलाके में जाल बिछाकर आरोपी को सफलतापूर्वक दबोच लिया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी को बाद में BNSS की धारा 35.1(D) के तहत गिरफ्तार किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में कार्रवाई

इस कार्रवाई के लिए गठित टीम में इंस्पेक्टर हरीश कुमार के साथ हेड कांस्टेबल राहुल यादव नंबर 532/DW और हेड कांस्टेबल कुलवंत नंबर 681/DW शामिल रहे। पूरी कार्रवाई एसीपी ऑपरेशन सुभाष मलिक की करीबी निगरानी में की गई।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी रोहित कुमार की इससे पहले किसी अन्य मामले में संलिप्तता नहीं मिली है। पुलिस द्वारा घोषित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox