पश्चिमी बंगाल में ममता बैनर्जी की बढ़ने लगी परेशानी, तृणमूल को लगा दूसरा झटका

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पश्चिमी बंगाल में ममता बैनर्जी की बढ़ने लगी परेशानी, तृणमूल को लगा दूसरा झटका

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/कोलकाता/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- जैसे-जैसे पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे ममता बैनर्जी की परेशानी बढ़ने लग गई है। शुक्रवार को एक ही दिन में उनकी पार्टी तृणमूल को दूसरा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और परिवहन मंत्री सुवेंदु अधिकारी के इस्तीफा देने के बाद विधायक मिहिर गोस्वामी ने भी इस्तीफा दे दिया है। ऐसी अटकले हैं कि दोनों नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
मिहिर गोस्वामी के बारे में जानकारी देते हुए भाजपा सांसद सौमित्र खान ने कहा कि भाजपा में शामिल होने के अपने फैसले के लिए हम मिहिर दा को धन्यवाद देते हैं। उनसे एक घंटे के भीतर हमारी पार्टी में शामिल होने की उम्मीद है। टीएमसी विधायक मिहिर गोस्वामी, जिन्होंने पार्टी छोड़ने की इच्छा व्यक्त की थी, वे शुक्रवार को भाजपा सांसद निशीत प्रमाणिक के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। राज्य में मौजूद भाजपा के सूत्रों के अनुसार, गोस्वामी आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं। दो दिन पहले ही टीएमसी के वरिष्ठ नेता रवींद्रनाथ घोष ने उनके आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की थी। गोस्वामी ने गुरुवार को कहा था कि उनके लिए पार्टी के साथ जुड़े रहना मुश्किल है क्योंकि वह अब ज्यादा अपमान नहीं सह पाएंगे।
वहीं सुवेंदु के इस्तीफे के बाद बंगाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि सुवेंदु के लिए भाजपा का दरवाजा हमेशा के लिए खुला है। बता दें कि कई महीने से विद्रोही रुख दिखा रहे सुवेंदु अधिकारी ने खुद को मनाने के लिए की जा रही कोशिशों के बीच अचानक हुगली रिवर ब्रिज कमिश्नरेट (एचआरबीसी) के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था। पार्टी ने भी उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया था।
इसके बाद मुख्यमंत्री और टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी ने बुधवार को बांकुरा में आयोजित एक रैली में खुद को राज्य के सभी जिलों का इकलौता पार्टी ऑब्जर्वर घोषित किया था। सुवेंदु के करीबी सूत्रों के मुताबिक, कई जिलों में ऑब्जर्वर की भी जिम्मेदारी संभाल रहे अधिकारी को ममता की घोषणा पसंद नहीं आई है और उन्होंने इस्तीफा देकर अपना मौन विरोध प्रकट किया है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox