
क्रिकेट/सिमरन मोरया/- आईसीसी टी20 विश्व कप में भारत ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है। भारत ने रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 विश्व कप को अपने नाम किया। ऐसा कारनाम कोई भी टीम नहीं कर सकी है। लेकिन भारत की ये जीत कुछ लोगों को हजम नहीं हो रही है।
एक तरफ दुनियाभर से लोग भारतीय टीम को बधाई दे रहे हैं। तो दूसरी तरफ भारत की जीत पर पाकिस्तानी क्रिकेटरों के भी बयान आ रहे हैं। इसी कड़ी में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने बेतुका बयान देकर नई बहस को छेड़ दिया है।
क्या कहा शोएब अख्तर ने
शोएब अख्तर ने कहा कि भारत का दबदबा क्रिकेट के लिए ठीक नहीं है, यह ऐसा है जैसे किसी मोहल्ले में एक अमीर घर का बच्चा हो, जो गरीब बच्चों को बुलाकर कहे कि आओ क्रिकेट खेलते हैं। भारत भी ऐसा ही कर रहा है। उन्होंने कहा कि आठ टीमों में से चार को रखते है, फिर उनमें से तीन को आगे बढ़ा देते है और कहते हैं हमने जीत लिया। शोएब अख्तर ने कहा कि मेरे हिसाब से उन्होंने क्रिकेट को पूरी तरह खराब कर दिया है। दिलचस्प बात ये है कि फाइनल से पहले शोएब अख्तर ने कहा था कि भारत मजबूत टीम है और न्यूजीलैंड पर दवाब रहेगा।
गंभीर की तारीफ की
इसके इतर शोएब अख्तर ने भारतीय कोच गौतम गंभीर की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों पर भरोसा करना बड़े टूर्नामेंट में टीम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाता है। इसके अलावा पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने हैरान करने वाली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भारत की जीत न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की कमजोर रणनीति के कारण हुई है।





More Stories
दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने हांगकांग से वियतनाम के रास्ते भारत लाए जा रहे सैन्य व रक्षा श्रेणी के 10 ड्रोन बरामद
क्या समाजवादी पार्टी को फिर चोट देगी बीजेपी?
चोरी की कार बेचने गुरुग्राम जा रहा आरोपी दबोचा, पुलिस ने वाहन किया बरामद
दिल्ली थप्पड़ कांड: MCD सदन में AAP पार्षदों का हंगामा, बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
4 महीने रोक दो लकड़ी से अंतिम संस्कार’, गाड़ियाें के धुएं से घुटती दिल्ली पर BJP पार्षद का गजब प्लान
ढाई माह की बच्ची अपहरण के कुछ घंटों में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार