द्वारका मोड़ में रक्तदान शिविर, 90 लोगों ने किया रक्तदान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

- स्वतंत्रता दिवस पर ब्रह्माकुमारीज केंद्र में आयोजन -एम्स की 12 सदस्यीय टीम ने संभाली जिम्मेदारी

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विपिन गार्डन, द्वारका मोड़ स्थित ब्रह्माकुमारीज सेंटर ‘सद्भावना भवन’ में दादी प्रकाशमणि जी की पुण्यतिथि एवं ‘विश्व बंधुत्व दिवस’ के उपलक्ष्य में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन 15 से 25 अगस्त तक देशभर में चलाए जा रहे रक्तदान महाअभियान के तहत किया गया।

शिविर में एम्स ब्लड बैंक की 12 सदस्यीय चिकित्सकीय टीम पहुंची, जिसका नेतृत्व डॉ. सरवत जहां ने किया। सेंटर की ओर से चिकित्सकों का तिलक लगाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

SHO ने किया शिविर का उद्घाटन
थाना मोहन गार्डन के एसएचओ मुकेश अंतिल ने दीप प्रज्वलित कर रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने शिविर में मौजूद लोगों को शुभकामनाएं दीं और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

वहीं, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निगम पार्षद सुरेंद्र कौशिक ने सेंटर परिसर में तिरंगा फहराया और उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नशामुक्ति अभियान में पूर्ण सहयोग देने की बात भी कही।

150 लोगों ने कराया पंजीकरण
शिविर में करीब 150 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया, जिनमें ब्रह्माकुमारीज के भाई-बहनों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इनमें से लगभग 90 रक्तदाताओं ने सफलतापूर्वक रक्तदान किया।

कार्यक्रम के दौरान राजयोगिनी बी.के. जानकी जी ने रक्तदाताओं को आध्यात्मिक ज्ञान दिया, जबकि राजयोगिनी बी.के. विमला जी ने योग एवं ध्यान का अभ्यास कराया।

रक्तदाताओं को दिए उपहार
रक्तदान करने वाले लोगों को सेंटर की ओर से फल, जूस, प्रमाण पत्र और मग प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं, एम्स ब्लड बैंक की टीम ने प्रत्येक रक्तदाता को ब्लड डोनर कार्ड और टी-शर्ट दी। कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र की ओर से एम्स की चिकित्सकीय टीम को भी उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

आयोजकों के अनुसार, इस राष्ट्रव्यापी रक्तदान महाअभियान का लक्ष्य करीब डेढ़ लाख यूनिट रक्त एकत्र कर सरकारी अस्पतालों और जरूरतमंद संस्थाओं तक पहुंचाना है।

आयोजकों ने कहा कि रक्तदान केवल किसी जरूरतमंद के जीवन की रक्षा करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में निस्वार्थ सेवा, प्रेम और सद्भावना की भावना को मजबूत करने का भी एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox