पंडवाला कलां में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पंडवाला कलां में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

-सतपाल महाराज ने किया ध्वजारोहण -देशभक्ति के साथ सुयश जी का जन्मदिन भी मनाया गया

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-   श्री हंस कॉलोनी, पंडवाला कलां में मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस का समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम सद्गुरु देव श्री सतपाल महाराज जी के तत्वावधान में संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्री सतपाल महाराज जी ने ध्वजारोहण किया, जिसके बाद उपस्थित जनसमुदाय ने भावपूर्ण स्वर में वंदे मातरम् और राष्ट्रगान गाया।

समारोह के दौरान मानव सेवा दल की ओर से विशेष परेड का आयोजन किया गया। परेड में सदस्यों ने अनुशासन और देशभक्ति का संदेश दिया।

इस अवसर पर श्री सतपाल महाराज जी के सुपुत्र श्री सुयश जी का जन्मदिन भी वैदिक मंत्रोच्चार, हवन एवं पूजन के साथ मनाया गया। श्री सतपाल महाराज जी ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए श्री सुयश जी को जन्मदिन की बधाई और आशीर्वाद दिया।

अपने संबोधन में श्री सतपाल महाराज जी ने गुरु की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु ज्ञान प्रदान कर शिष्य को ईश्वर प्राप्ति का मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों को देश के प्रति समर्पित रहने और सच्चे देशभक्त बनने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में माता अमृता जी, श्री विभु जी महाराज जी, श्री सुयश जी महाराज सहित अन्य संत-महात्माओं और दिव्य विभूतियों का मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

समारोह में समिति के संगठन सचिव महात्मा सत्यबोधानन्द जी, मंत्री श्री आनंदीप्रसाद जी, मानव सेवा दल के डायरेक्टर श्री आनंद कुमार सिंह सहित केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य, प्रांत अधिकारी, संत-महात्मा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं श्रद्धालु महिलाएं (बाई जी) उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान देशप्रेम, आध्यात्मिकता और सामाजिक सेवा का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox