
नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) दिल्ली परिसर में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण एवं समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ वैज्ञानिक सह अध्यक्ष, KVK दिल्ली द्वारा तिरंगा फहराकर की गई।
समारोह में KVK दिल्ली के वैज्ञानिकों, अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम में स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए देश की प्रगति में कृषि, विज्ञान और युवा शक्ति की भूमिका को रेखांकित किया गया। परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का माहौल देखने को मिला।
समारोह का समापन राष्ट्र के प्रति समर्पण और गौरव की भावना के साथ हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने देश की एकता और विकास में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।





More Stories
महापंचायत का ऐलान, नजफगढ़ देहात में नहीं बनने देंगे कूड़े के पहाड़
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
ऋषिकेश में वाहन चोरी, 3 गिरफ्तार, पहले भी जा चुके हैं जेल
फर्जी नीली बत्ती, अस्सिटेन्ट कमाडेंट बनकर ठगी करने की फिराक में था बिजनौरी स्मित कुमार, दबोचा
दिल्ली NCR में ठंड ने दी दस्तक, कई इलाकों में ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण
धनतेरस पर सोने-चांदी की चमक, हल्के वजन में भारी डिजाइन का क्रेज; ज्वेलर्स ने की खास तैयारी