SIR अभियान पर निर्वाचन आयोग सख्त, जिलाधिकारियों को दिए निर्देश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

SIR अभियान पर निर्वाचन आयोग सख्त, जिलाधिकारियों को दिए निर्देश

-मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक में समय पर नोटिस वितरण और निष्पक्ष सुनवाई सुनिश्चित करने के दिए आदेश

देहरादून/सिमरन मोरया/-   उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दूसरे चरण को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने बुधवार को सभी जिलों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। बैठक में मतदाताओं को जारी किए जा रहे नोटिस, उनकी सुनवाई और अभियान की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं, उन्हें समय पर नोटिस प्राप्त हो और सुनवाई के लिए पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, समयबद्ध और निष्पक्ष तरीके से पूरी की जानी चाहिए।

बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ERO) और सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (AERO) की सहायता के लिए शिक्षा, राजस्व, तहसील समेत संबंधित विभागों से नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की जाए, ताकि दस्तावेजों का सत्यापन प्रभावी ढंग से किया जा सके।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों से विधानसभा क्षेत्रों का नियमित फील्ड निरीक्षण करने और अभियान की लगातार समीक्षा करने को भी कहा। बैठक में बताया गया कि सभी जनपदों में 100 प्रतिशत नोटिस प्रिंट कर ERO और BLO स्तर तक पहुंचा दिए गए हैं, जबकि नोटिसों की सुनवाई की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त एवं उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित सभी जिलों के जिलाधिकारी मौजूद रहे। निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को निर्धारित समयसीमा के भीतर पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पूरा किया जाएगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox