
नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- द्वारका जिला पुलिस की एंटी बर्गलरी सेल ने चोरी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे घोषित अपराधी शाहजाद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ स्नैचिंग, चोरी, घर में सेंधमारी और आर्म्स एक्ट समेत 22 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी शाहजाद (30 वर्ष) थाना डाबरी में वर्ष 2021 में दर्ज चोरी और स्नैचिंग के एक मामले में अदालत में पेश नहीं हो रहा था। लगातार गैरहाजिर रहने के कारण 8 जुलाई 2026 को द्वारका कोर्ट ने उसे घोषित अपराधी करार कर दिया था।
डीसीपी द्वारका कुशल पाल सिंह के निर्देश पर एंटी बर्गलरी सेल की टीम को घोषित अपराधियों और सक्रिय चोरों की गिरफ्तारी का विशेष अभियान सौंपा गया था। एसीपी ऑपरेशंस सुभाष मलिक की निगरानी में इंस्पेक्टर बसंत कुमार के नेतृत्व में गठित टीम लगातार तकनीकी और मैनुअल निगरानी कर रही थी।
इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि शाहजाद महावीर एन्क्लेव, डाबरी इलाके में रह रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट, स्नैचिंग, चोरी, रात में घरों में सेंधमारी, मकानों में चोरी और चोरी का सामान रखने जैसे गंभीर अपराधों के 22 मामले पहले से दर्ज हैं।
पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके अन्य आपराधिक मामलों से जुड़े तथ्यों की भी जांच की जा रही है। द्वारका पुलिस ने स्पष्ट किया है कि घोषित अपराधियों और संगठित अपराध में शामिल आरोपियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।





More Stories
दिल्ली-NCR में वाहन चोरों पर AATS का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; शिव-पार्वती की मूर्ति और नकदी बरामद।
दिल्ली में ई-रिक्शा की संख्या पर लगेगी लगाम, सरकार ने 2.5 लाख की सीमा का प्रस्ताव रखा
हरियाणा से 1400 किलोमीटर दूर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर बॉलीवुड को हिला डाला, आखिर कौन है सोनीपत का रेहान ?
सोनिया विहार में मनीष यादव हत्याकांड का खुलासा; दो नाबालिग समेत सात पकड़े गए
दिल्ली हाफ मैराथन में बीआरजी का दमखम, 250 से अधिक धावकों ने लिया भाग