
नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- आगामी कांवड़ यात्रा के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित संचालन को लेकर नजफगढ़ स्थित एसडीएम कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नजफगढ़ के एसडीएम डॉ. सुनभ सिंह ने की। बैठक में कांवड़ यात्रा से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में एमसीडी, दिल्ली जल बोर्ड, ट्रैफिक पुलिस, दिल्ली पुलिस सहित विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान कांवड़ शिविरों में सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, बिजली, यातायात प्रबंधन और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

एसडीएम डॉ. सुनभ सिंह ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं और हर विभाग अपनी जिम्मेदारी का पूरी गंभीरता से निर्वहन करे।
बैठक में मौजूद सभी कांवड़ शिविर संचालकों से सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने की अपील की गई। साथ ही उनसे कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आग्रह किया गया।

प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित विभाग मिलकर समन्वित रूप से कार्य करेंगे।





More Stories
दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने हांगकांग से वियतनाम के रास्ते भारत लाए जा रहे सैन्य व रक्षा श्रेणी के 10 ड्रोन बरामद
चोरी की कार बेचने गुरुग्राम जा रहा आरोपी दबोचा, पुलिस ने वाहन किया बरामद
दिल्ली थप्पड़ कांड: MCD सदन में AAP पार्षदों का हंगामा, बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
4 महीने रोक दो लकड़ी से अंतिम संस्कार’, गाड़ियाें के धुएं से घुटती दिल्ली पर BJP पार्षद का गजब प्लान
ढाई माह की बच्ची अपहरण के कुछ घंटों में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
द्वारका पुलिस ने लौटाए 560 खोए और चोरी हुए मोबाइल