नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिवकुमार यादव: कार्यक्रम में ऋषिकेश के माननीय महापौर श्री शंभू पासवान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। तथा उप नगर अयुक्त श्रीमती अंकिता जोशी, ऋषिकेश पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य श्री एस.एस. भंडारी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन को वायु प्रदूषण के दुष्प्रभावों, स्वच्छ वायु के महत्व तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। विद्यार्थियों को बताया गया कि स्वच्छ हवा स्वस्थ जीवन की आधारशिला है और वायु प्रदूषण को कम करने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है जिसमें युवाओ की मुख्य भूमिका हमेशा रहेगी ।

9 कुंडीय यज्ञ में आहूति डाल कर राज्य आंदोलनकारियों ने खटीमा गोली कांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
इस दौरान विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधारोपण करने, सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने, पैदल चलने एवं साइकिल चलाने को बढ़ावा देने, कचरा कम करने तथा ऊर्जा की बचत जैसे उपायों को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।महापौर शंभू पासवान द्वारा विद्यार्थियों को “स्वच्छता एवं अपने शहर को प्रदूषणमुक्त बनाने मे भागीदारी निभाने हेतु शपथ दिलाई गई ।” सामूहिक संकल्प का आह्वान किया गया।


More Stories
नेपाल : ‘मिस नेपाल’ से सफ़र शुरू हुआ आज रेस्क्यू ऑपरेशन में उड़ान भर रही है पहली हेलीकाप्टर पायलट प्रिया अधिकारी
UK: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की ऋषिकेश नगर कार्यकारिणी घोषित, दिनेश पैन्यूली को लगातार तीसरी बार अध्यक्ष का दायित्व
द्वारका में ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, कासगंज से आरोपी गिरफ्तार
टाटा मोटर्स में नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
ओवरस्टे मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 2024 में घोषित हुआ था PO