कृषि बिल पर किसानो को गुमराह कर रहा विपक्ष -मोदी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कृषि बिल पर किसानो को गुमराह कर रहा विपक्ष -मोदी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- देश में कृषि विधेयक पर हंगामा बरपा हुआ है और ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बिल पर कहा कि कुछ लोग किसानों को गुमराह कर रहे हैं। जबकि ये जो कृषि विधेयक लाया गया है, वो किसानों के हित में हैं और उनके लिए रक्षा कवच का काम करेगा। किसानों को उनकी फसल के उचित मूल्य के लिए चिंतित होने का कोई कारण नहीं है।
पीएम मोदी ने कहा कि एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) के जरिए किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाता रहेगा। ये विधेयक किसानों के लिए लाभ ही लाभ लेकर आएगा। जो लोग चुनावों के समय किसानों के लिए बड़ी-बड़ी बातें करते थे, आज जब वही चीजें भारतीय जनता पार्टी कर रही है तो ये लोग भांति-भांति के भ्रम फैला रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि एमएसपी को लेकर पार्टियों ने बड़ी-बड़ी बातें की लेकिन उनके लिए किए गए वादों को सिर्फ बीजेपी सरकार पूरा कर रही है। हमारी सरकार किसानों को एमएसपी के जरिए उनकी फसल का उचित और अच्छा मूल्य दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। एमएसपी को लेकर पार्टियों ने बड़ी-बड़ी बातें की लेकिन उनके लिए किए गए वादों को सिर्फ बीजेपी सरकार पूरा कर रही है। हमारी सरकार किसानों को एमएसपी के जरिए उनकी फसल का उचित और अच्छा मूल्य दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
पीएम ने कहा कि किसानों के लिए रक्षा कवच का काम करने वाला ये बिल उनके लिए समर्पित है। इसके जरिए किसानों को बिचैलियों पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं रहेगी और वो अपनी फसल सीधे मंडियों में बेच सकेंगे। जिस एपीएमसी एक्ट को लेकर ये लोग राजनीति कर रहे हैं और एग्रीकल्चर संशोधनों को लागू करने की बात कर रहे हैं, वो जब इतने सालों में लागू नहीं कर पाए और आज बीजेपी की सरकार उस काम को कर रही है तो ये लोग छटपटा रहे हैं। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस बिल का विरोध करने वाले बिचैलियों के साथ हैं और किसानों को उनके हित को समझने नहीं देने चाहते हैं। बिचैलियों के जरिए मुनाफा कमाने वालों को किसानों के फायदे की असल चिंता नहीं है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox