
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बिहार/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं को लुभाने के लिए चुनावी लड्डू बंटने शुरू हो गये हैं। सत्ताधारी पार्टी द्वारा वोटर्स को साधने के लिए लगातार नए-नए विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया जा रहा है। अब एक कदम और बढ़ाते हुए केंद्रीय कैबिनेट ने दरभंगा में एम्स खोलने को मंजूरी दी है। हालांकि इसके पीछे तर्क यह दिया जा रहा है कि इसकी मांग सालों से की जा रही थी। जिसे केंद्र की भाजपा सरकार ने पूरा कर दिया है। दरभंगा में एम्स 1264 करोड़ रुपए की लागत से चार साल के अंदर बनकर तैयार होगा।
बता दें कि बिहार का दूसरा एम्स दरभंगा में बनने से उत्तर बिहार की जनता को काफी लाभ मिलेगा। प्राइमरी प्रोजेक्ट रिपोर्ट के अनुसार दरभंगा एम्स 750 बेड का होगा। जिससे यहां के लोगों को समय पर सही ईलाज मिलेगा। दूसरा अब उत्तर बिहार के लोगों को बड़े आपरेशन व गंभीर बिमारियों के लिए अब कहीं और नही जाना होगा। वहीं कुछ दिन पहले ही दरभंगा के लिए एक और अच्छी खबर आई है। दरअसल, छठ से पहले दरभंगा से फ्लाइट सर्विस शुरू होने जा रही है। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने यहां एयरपोर्ट का दौरा किया और फिर बिहार सरकार और उड्डयन विभाग के अफसरों के साथ बैठक की। मीटिंग के बाद पुरी ने बताया कि पीएम नरेन्द्र मोदी का ये सपना था कि मिथिलाचंल से विमान सेवा शुरू हो। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के कारण थोड़ी देरी हो गई। पटना और गया के बाद दरभंगा बिहार का तीसरा एयरपोर्ट बन जाएगा। नीतीश कुमार ने दरभंगा में नये टर्मिनल की नींव 24 दिसंबर 2018 को रखी थी। राज्य सरकार ने जमीन अधिग्रहण के लिए 121 करोड़ रूपये दिए। नए टर्मिनल को बनाने में 92 करोड़ रूपये लगे। यहां 6 चेक इन कांउटर बनाये जायेंगे। एक समय में 200 यात्रियों के लिए उतरने और जाने का इंतजाम किया गया है।
लोगों की माने तो ये सिर्फ चुनावी लड्डू है जो चुनाव के समय ही बांटे जाते है। इसके बाद इन प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा या नही यह कोई नही कह सकता। लोगों ने कहा कि प्रदेश में ऐसी अनेक परियोजनाऐं है जिनका उद्घाटन पिछले चुनावों के दौरान हुआ था और आज भी अधुरी ही पड़ी है।





More Stories
ऋषिकेश में राज्य आन्दोलनकारियों की चेतावनी, 9 नवंबर के बाद अब राज्य में यूथ ब्रिगेड के साथ जिलेवार जन आंदोलन होगा
दुर्गापूजा महोत्सव पर्व पर सुल्तानपुर में अंकुरण के निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ हुआ
मुकदमे से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, द्वारका पुलिस की टीम ने नांगलोई से दबोचा
यमुना के बहाने सियासी घमासान: अमित शाह का ऐलान- ‘अगले 30 साल तक नहीं आने वाली विपक्ष की सरकार’
CM धामी ने किया गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का शुभारंभ
कोटद्वार से लापता युवती जम्मू रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद