15वीं वेस्ट जोन सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप संपन्न

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

15वीं वेस्ट जोन सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप संपन्न

-15वीं वेस्ट जोन सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप पर पुरुष वर्ग में राजस्थान एवं महिला वर्ग में महाराष्ट्र ने जमाया अपना कब्जा

गाजियाबाद/शिव कुमार यादव/- खैतान पब्लिक स्कूल के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 2 फरवरी से 4 फरवरी तक चलने वाली 15वीं वेस्ट जोन सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप रविवार को धूमधाम से संपन्न हो गई। समापन समारोह के मुख्य अतिथि कैप्टन विकास गुप्ता राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार रहे। इसके साथ ही दिनेश सोनी प्रशासनिक अधिकारी आईसीएमआर एन आई एम आर भारत सरकार स्वास्थ्य मंत्रालय, सुशील जिंदल, राहुल शर्मा निगम पार्षद, गौरव आईसीएमआर एन आई एम आर भारत सरकार विशिष्ठ अतिथि रहे।

        इस संबंध में जानकारी देते हुए चैंपियनशिप के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी पंकज सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में महिला वर्ग में महाराष्ट्र प्रथम, मध्य प्रदेश द्वितीय व राजस्थान की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान राजस्थान प्रथम, महाराष्ट्र द्वितीय व मध्य प्रदेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

         इस अवसर पर सॉफ्टबॉल महासंघ से संघ के महासचिव एल आर मौर्य, प्रवीण अनावकर, श्रीकांत थ्रोट, लक्ष्मण सिंह गहलोत तथा भारतीय सॉफ्टबॉल महासंघ की तरफ से चैंपियनशिप के अध्यक्ष दयाराम सेन, पूर्व राज्य मंत्री एवं चैंपियनशिप के अध्यक्ष विशाल गौतम एवं चैंपियनशिप के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी पंकज सिंह को प्रतीक चिन्ह दे कर अपनी शुभकामनाएं दी। सभी अतिथियों ने सॉफ्टबॉल खेल के उज्जवल भविष्य की कामनाएं करते हुए सभी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता टूर्नामेंट के अध्यक्ष श्री दयाराम सेन ने की।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox