
बहादुरगढ़/शिव कुमार यादव/- भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान मिलता है। कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। यह बात भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नवीन बंटी ने लाइनपार स्थित कार्यालय पर युवाओं को पार्टी में शामिल करते हुए कही।

प्रदेश महामंत्री नवीन बंटी ने भाजपा परिवार में शामिल होने वाले सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया। पार्टी में शामिल होने वाले युवाओं का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए प्रदेश महामंत्री नवीन बंटी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी में साधारण कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत की बदौलत प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक, चेयरमैन व अन्य पद पर पहुँचकर आमजन व पार्टी की सेवा कर सकता है और ऐसा सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है क्योंकि कांग्रेस सहित अन्य सभी राजनीतिक पार्टियों वंशवाद व परिवारवाद के दलदल में फंसी हुई है और यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी से लोग जुड़कर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री नवीन बंटी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत आगामी लोकसभा चुनाव में हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर कमल खिलेगा और कार्यकर्ताओं की बदौलत ही हरियाणा विधानसभा के चुनाव में तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की तीसरी बार सरकार बनेगी। पार्टी में शामिल होने वाले युवाओं ने प्रदेश महामंत्री नवीन बंटी से कहा कि वें भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा व भाजपा सरकार की कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुँचाकर पार्टी व सरकार को मजबूत करने का काम करेंगे। इस अवसर पर पूर्व पार्षद सन्दीप कुमार, जोनी,काला, दीपक के अलावा भाजपा में शामिल होने वाले कप्तान वर्मा, काला, मोहित, पंकज, परवेश, रविंद्र, सोनू, रौनक, योगेश, युवी, नवीन, यश, राहुल, सोनू ,दीप, सचिन, मयंक, साहिल, पीयूष, सोनू, विक्की, दीपांशु, अमन, अरविंद, अमन जांगड़ा, सूरज पंचाल, हरीश देशवाल, गौरव, राकेश, सोनू, नितिन, मुंशी, निखिल, रोहित, बसंत, कबीर, नीरज, अंकित, बंटी ,कृष्ण सहित कई युवा मौजूद रहे।





More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
धनतेरस पर सोने-चांदी की चमक, हल्के वजन में भारी डिजाइन का क्रेज; ज्वेलर्स ने की खास तैयारी
दीवाली पर अतिक्रमण की चपेट नजफगढ़ बाजार, एमसीडी और दिल्ली पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल
दिल्ली में हर महीने क्यों ढह रहीं इमारतें? चावड़ी बाजार हादसे के बाद कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा
अमित शाह ने उत्तराखंड को दी 1474 करोड़ की सौगात, बोले- ‘तीसरी बार बन रही भाजपा की सरकार’… मिलेंगी 65+ सीट
नजफगढ़ में PNB और SBI का वित्तीय जागरूकता शिविर आयोजित, लोगों ने लिया लाभ