नेशनल स्कूल गेम्स के लिए दिल्ली के 28 खिलाड़ियों का चयन, छतरपुर में होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नेशनल स्कूल गेम्स के लिए दिल्ली के 28 खिलाड़ियों का चयन, छतरपुर में होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता

-शिक्षा निदेशालय की खेल शाखा ने स्कूल खेलों में प्रदर्शन के आधार पर 28 छात्र खिलाड़ियों का चयन विशेष प्रशिक्षण शिविर के लिए किया है.

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिवकुमार यादव: दिल्ली के 70वीं नेशनल स्कूल गेम्स 2026-27 के तहत अंडर-14 बालक फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए दिल्ली की टीम तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय की खेल शाखा ने दिल्ली राज्य स्कूल खेलों में प्रदर्शन के आधार पर 28 छात्र खिलाड़ियों का चयन विशेष प्रशिक्षण शिविर के लिए किया है. इन खिलाड़ियों को 14 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसके बाद चयनित टीम मध्य प्रदेश के छतरपुर में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करेगी.

त्यागराज स्टेडियम में लगेगा प्रशिक्षण शिविर
चयनित खिलाड़ियों के लिए त्यागराज स्टेडियम, आईएनए में विशेष कोचिंग कैंप आयोजित किया जाएगा. शिविर रोजाना दोपहर 3:30 बजे से चलेगा. इस दौरान खिलाड़ियों की फिटनेस, फुटबॉल कौशल, टीम के साथ तालमेल और मैच की तैयारी पर ध्यान दिया जाएगा. शिविर में शाहिद अख्तर प्रभारी कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे. वहीं, विनय मोहन गोस्वामी, संजय सिंह और प्रदीप कुमार सहायक कोच के रूप में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे. शिविर के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए दिल्ली की अंतिम टीम तैयार की जाएगी.

दिल्ली के सरकारी और निजी स्कूलों के खिलाड़ी शामिल

प्रशिक्षण शिविर के लिए चुने गए 28 खिलाड़ियों में दिल्ली के अलग-अलग स्कूलों के छात्र शामिल हैं. इनमें ममता मॉडर्न स्कूल, मॉडर्न स्कूल वसंत विहार, दिल्ली पब्लिक स्कूल आरके पुरम, सेंट जॉर्ज स्कूल, आर्मी पब्लिक स्कूल, माउंट कार्मेल स्कूल, ओपीजी स्कूल और सलवान पब्लिक स्कूल के खिलाड़ी शामिल हैं. इसके अलावा एयर फोर्स बाल भारती स्कूल, विवेकानंद स्कूल, नेशनल विक्टर स्कूल, ब्लू बेल्स, सरदार पटेल विद्यालय और बिधान चंद्र विद्यालय के छात्रों को भी शिविर के लिए चुना गया है. सरकारी स्कूलों से राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हरि नगर और बीवीएम सहित अन्य स्कूलों के खिलाड़ियों का चयन किया गया है.

छतरपुर में 12 से 17 नवंबर तक होंगे मुकाबले

70वीं नेशनल स्कूल गेम्स की अंडर-14 बालक फुटबॉल प्रतियोगिता मध्य प्रदेश के छतरपुर में होगी. प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और शैक्षणिक बोर्डों से जुड़ी 44 टीमें और इकाइयां हिस्सा लेंगी. इनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र, केरल और पश्चिम बंगाल शामिल हैं.

इसके साथ ही केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, केंद्रीय विद्यालय संगठन, नवोदय विद्यालय समिति, डीएवी, सीआईएससीई और आईपीएससी जैसी इकाइयों की टीमें भी प्रतियोगिता में भाग लेंगी. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, टीमों का पंजीकरण और आगमन 11 नवंबर को होगा. प्रतियोगिता का उद्घाटन 12 नवंबर को दोपहर 2 बजे किया जाएगा. इसके बाद 12 से 17 नवंबर तक मुकाबले खेले जाएंगे. फाइनल और समापन समारोह 17 नवंबर को शाम 4 बजे होगा.

हर टीम में होंगे 18 खिलाड़ी

प्रतियोगिता के नियमों के मुताबिक, प्रत्येक राज्य या संबद्ध इकाई की ओर से 18 खिलाड़ी, एक कोच और एक मैनेजर हिस्सा लेंगे. इस तरह प्रत्येक दल में कुल 20 सदस्य होंगे. 44 टीमों और इकाइयों की भागीदारी के आधार पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 790 से अधिक खिलाड़ियों और अधिकारियों के शामिल होने की संभावना है.

आयु और दस्तावेजों की होगी जांच

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों की आयु और शैक्षणिक पात्रता से जुड़े नियम तय किए गए हैं. खिलाड़ी का जन्म 1 जनवरी 2013 या उसके बाद होना चाहिए. इसके साथ ही उसका किसी स्कूल में नियमित रूप से नामांकित होना जरूरी है. आयु संबंधी धोखाधड़ी रोकने के लिए निर्धारित नियमों के तहत खिलाड़ियों का सत्यापन किया जाएगा. प्रतियोगिता के दौरान एंटी-डोपिंग जांच का भी प्रावधान है. इन प्रक्रियाओं का उद्देश्य प्रतियोगिता में निष्पक्षता बनाए रखना और सभी खिलाड़ियों को समान अवसर देना है.

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox