
मानसी शर्मा /- त्योहारों के सीजन के मद्देनजर केंद्र सरकार ने नवंबर के लिए टैक्स से हुई आय में राज्यों की हिस्सेदारी की रकम को मंगलवार को समय से पहले ही जारी कर दिया है। इसमें उत्तर प्रदेश को सबसे ज्यादा 13088.51 करोड़ रुपये जारी किया गया है। केंद्र सरकार के इस निर्णय को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर प्रदेश बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया और इसके लिए पीएम मोदी व केंद्रीय वित्त मंत्री का आभार जताया।

सीएम योगी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा, ‘प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में कर हस्तांतरण प्रक्रिया में निर्धारित समय से पूर्व उत्तर प्रदेश के लिए जारी ₹13088.51 करोड़ की किस्त प्रदेश की विकास परियोजनाओं के सुगम क्रियान्वयन में अत्यंत सहायक सिद्ध होगी। पर्वों के सीजन में इस सौगात से ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ के निर्माण के हमारे प्रयासों को संबल प्राप्त होगा। प्रधानमंत्री जी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री का हार्दिक आभार।





More Stories
सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के 44 कैडेट्स ने NDA की लिखित परीक्षा में मारी बाजी
8 लाख रुपये एडवांस, कलाकार की बुकिंग… सपना चौधरी का प्रोग्राम रद्द, पुलिस को भीड़ बेकाबू होने का डर
दिल्ली की राजनीति में शनिवार को उस समय एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला,
बिलासपुर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 66 एफआईआर; न्यायालय ने दो दोषियों को सुनाई एक-एक साल की जेल
स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर पाॅजिटिव मीडिया परिवार के सदस्यों ने रक्तदान के साथ-साथ रक्तदान जागरूकता
शहीद भगत सिंह की जयंती पर निकाली गई प्रभातफेरी व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन