शहीद भगत सिंह की जयंती पर निकाली गई प्रभातफेरी व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 29, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

शहीद भगत सिंह की जयंती पर निकाली गई प्रभातफेरी व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

- शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के बाद भगत सिंह की प्रतिमा के समक्ष गोष्ठी का हुआ आयोजन

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/राज्य ब्यूरो,। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ आजाद समाज सेवा समिति द्वारा शहीद ए आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर संस्था अध्यक्ष अशोक सिंह के नेतृत्व में नगर में प्रभात फेरी निकालकर समस्त शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर जिला पंचायत स्थित भगत सिंह की प्रतिमा के समक्ष गोष्ठी आयोजित हुई।आपको बता दें तत्पश्चात मेडिकल कॉलेज स्थित ब्लड बैंक में संस्था के 28 प्राधिकारियों द्वारा रक्तदान कर शहीद ए आज़म भगत सिँह सहित देश की आजादी के लिए अपने प्राण नेवछावर करने वाले समस्त शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

रक्तदान शिविर का शुभारंभ मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर डॉ प्रियंका वर्मा, सीएमएस डाक्टर अविनाश गुप्ता,ब्लड बैंक प्रभारी डॉक्टर संजय कुमार सिंह, व वरिष्ठ समाजसेवी करतार केशव यादव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस अवसर पर ब्लड बैंक प्रभारी डॉक्टर संजय सिंह ने कहा कि शहीदों की जयंती व पुण्यतिथियों पर रक्तदान कर शहीदो को श्रद्धांजलि देने की आजाद समाज सेवा समिति की परंपरा की जितनी सराहना की जाए कम है।

इसके पूर्व गोष्ठी को संबोधित करते हुए संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष शराफत खान व उपाध्यक्ष बब्लू सिंह प्रधान,उपाध्यक्ष गिरीश तिवारी एवँ रविंद्र तिवारी ने कहा कि भगत सिंह ने आजादी के आंदोलन में सरदार होते हुए भी अपने बाल तक कटवा लिए उन्होंने धर्म से बढकर अपने राष्ट्र को सर्वोपरि माना।

गोष्ठी में विजय यादव,दिलीप सिँह,सरदार जेपी सिंह,प्रवक्ता सर्वेश सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये और गोष्ठी में उपस्थित राजवीर श्रीवास्तव ने देश भक्ति गीत `मेरा रंग दे बसंती चोला,, के गीत से सबको भाव विभोर कर दिया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox