केंद्र ने यूपी को दिए 13088 करोड़ रुपये , योगी ने जताया आभार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

 केंद्र ने यूपी को दिए 13088 करोड़ रुपये , योगी ने जताया आभार

मानसी शर्मा /-  त्योहारों के सीजन के मद्देनजर केंद्र सरकार ने नवंबर के लिए टैक्स से हुई आय में राज्यों की हिस्सेदारी की रकम को मंगलवार को समय से पहले ही जारी कर दिया है। इसमें उत्तर प्रदेश को सबसे ज्यादा 13088.51 करोड़ रुपये जारी किया गया है। केंद्र सरकार के इस निर्णय को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर प्रदेश बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया और इसके लिए पीएम मोदी व केंद्रीय वित्त मंत्री का आभार जताया।

 सीएम योगी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा, ‘प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में कर हस्तांतरण प्रक्रिया में निर्धारित समय से पूर्व उत्तर प्रदेश के लिए जारी ₹13088.51 करोड़ की किस्त प्रदेश की विकास परियोजनाओं के सुगम क्रियान्वयन में अत्यंत सहायक सिद्ध होगी। पर्वों के सीजन में इस सौगात से ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ के निर्माण के हमारे प्रयासों को संबल प्राप्त होगा। प्रधानमंत्री जी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री का हार्दिक आभार।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox