नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- द्वारका सेक्टर 3, मधुविहार की सोलंकी मार्केट में आरडब्ल्यूए प्रधान कार्यालय में शहीदी दिवस पर भारत मां के सच्चे सपूत शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवम सुखदेव के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
आरडब्ल्यूए मधु विहार के प्रधान रणबीर सिंह सोलंकी ने अपने सहयोगियों के साथ भारत मां के इन महान सपूतों को श्रृद्धांजलि देते हुए इनके आत्म बलिदान को शत शत नमन किया। सोलंकी ने कहा कि देश को गुलामी की बेड़ियों से छुटकारा दिलाने के लिए हमारे इन स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेजों से लड़ाइयां लडी। उन्हे भारत से उखाड़ फेंकने के लिए तरह तरह के यत्न किए। तत्कालीन अंग्रेजी विधान सभा में बम फेंके गए। गिरफ्तारियां हुईं और भगत सिंह, राजगुरु एवम सुखदेव को फांसी दे दी गई। हमारे भारत मां के सपूतों ने हंसते हंसते फांसी के फंदे को गले लगा लिया। आज शहीदी दिवस पर हम उन्हे श्रंद्धांजलि प्रदान करते है। ये तीनों ही युवा थे, आज युवाओं को इनके त्याग और बलिदान से सीख लेनी चाहिए। इस अवसर पर आरडब्ल्यूए महा सचिव जगदीश नैनवाल, प्रेम प्रभाकर, हरिराज चौहान सुरेश लाला, प्रमोद गोयल एवम क्षेत्र के संभ्रांत लोग उपस्थित थे।


More Stories
द्वारका मोड़ में रक्तदान शिविर, 90 लोगों ने किया रक्तदान
पंडवाला कलां में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
”KVK” दिल्ली में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
15 अगस्त से पहले दिल्ली में बम धमकी से हड़कंप, 6 अहम ठिकानों पर अलर्ट!
1350 क्वार्टर अवैध शराब के साथ सप्लायर गिरफ्तार!
दो चोरी की बाइक के साथ ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार