देश के भविष्य के मार्ग दर्शक है हमारे शहीद-सत्यपाल मलिक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

देश के भविष्य के मार्ग दर्शक है हमारे शहीद-सत्यपाल मलिक

-युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है हमारे स्वतंत्रता सेनानी-सोलंकी -नजफगढ़ में शहीद दिवस पर भगतसिंह, राजगुरू व सुखदेव को किया गया याद, हवन के माध्यम से दी श्रद्धांजलि

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- नजफगढ़ के शहीद भगत सिंह पार्क में बुधवार को शहीदी दिवस पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। सैंकड़ों लोगों ने हवन यज्ञ में आहुति डालकर वीर शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर नजफगढ़ निगम वार्द जोन के चेयरमैन सत्यपाल मलिक ने कहा कि शहीद हमारे देश के भविष्य के मार्ग दर्शक है हमे सदा उन्हे याद करना चाहिए। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष विजय सोलंकी ने कहा कि युवाओं के प्रेरणा स्रोत है शहीद। शहीद भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव ने आने वाली पीढ़ियों के लिए अपनी शहादत दी।


                   शहीद भगत सिंह पार्क में सुबह से ही अपने शहीदों को श्रद्धाजंलि देने वालों का तांता लगा हुआ था। महिलाऐं भी समुहों में भजन गाती हुई आ रही थी और भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रही थी। वहीं छोटे बच्चे व युवा भी हाथों में झंडे लेकर शहीद भगत सिंह अमर रहे के नारे लगा रहे थे। इसी दौरान सभी ने शहीद भगत सिंह की याद में हवन यज्ञ कर उन्हे याद किया। यहां बता दें कि निगम जोन चेयरमैन सत्यपाल मलिक ने कूड़े के ढेर को पार्क के रूप में बदला था। आज यह पार्क लोगों को जीवन देने का काम कर रहा है। पार्क में बच्चे, महिलाये व बुजुर्ग हरियाली का पूरा आनंद उठा रहे है। हालांकि पार्क के नवीनीकरण को लेकर कुछ लोगों ने ऐतराज जताया था लेकिन अब वही लोग चेयरमैन के फैसले को सराह रहे हैं। इस मौके पर श्री मलिक ने कहा कि आजादी के 75वें साल में हमें अपने शहीदों को नमन करना गर्व भरा पल लगता है। इसलिए हमे सदा अपने शहीदों को याद रखना चाहिए। शहीद न केवल हमारे देश के भविष्य के मार्ग दर्शक है बल्कि हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत भी है। इस मौके पर नजफगढ़ पार्षद मीना तरूण यादव, समाजसेवी तरूण यादव, सन्नी सांगवान, पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण यादव व जगमिन्दर पहलवान के साथ-साथ सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox