घुम्मनहेड़ा मैं आज से शुरू होगी सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

घुम्मनहेड़ा मैं आज से शुरू होगी सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप

-हॉकी इंडिया सब जूनियर मेन अकादमी नेशनल चैंपियनशिप में 20 राज्यों की 29 अकादमी की टीमें लेंगी भाग

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- दिल्ली देहात की मटियाला विधानसभा के घुम्मनहेड़ा के हॉकी मैदान में बुधवार से 20 राज्यों की 29 अकादमियों के खिलाड़ी हॉकी इंडिया सब जूनियर मेन अकादमी नेशनल चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा दिखायेंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। चैंपियनशिप का आगाज 23 मार्च बुधवार से होगा और 1 अप्रैल को फाइनल मैच खेला जाएगा। इस चैंपियनशिप का आयोजन हाकी इंडिया की ओर से किया जा रहा है। घुम्मनहेड़ा राइजर्स इसमें सहयोग कर रही है।
                आयोजनकर्ता हाकी कोच बलजीत सिंह ने बताया कि इस चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाली विभिन्न अकादमी की टीमें पहुंचना शुरू हो गई है। बुधवार को सुबह 7ः00 बजे इस चैंपियनशिप की शुरुआत होगी। उन्होंने बताया कि 23 से 28 मार्च तक सात मैच होंगे। 29 मार्च को चार विजेता टीमों के बीच सेमीफाइनल खेला जाएगा। 30 मार्च को कोई मैच नहीं होगा। 31 मार्च को दोनों विजेता टीम के बीच मुकाबला होगा। विजेता टीम के साथ तीसरे व चौथे स्थान पर रहने वाली टीम के साथ मुकाबला होगा। चैंपियनशिप में कुल 47 मैच खेले जाएंगे।
               यहां बता दें कि घुम्मनहेड़ा में हॉकी को लेकर लोगों में सदा से ही भारी जुनून रहा है। इस क्षेत्र के कई खिलाड़ी आज हॉकी में देश-विदेश में अपनी प्रतिभा का लौहा मनवा रहे हैं। इतना ही नही सरकार ने भी हॉकी प्रतिभाओं को निखारने के लिए इस गांव के स्कूल के मैदान में एस्ट्रोटर्फ की सुविधा प्रदान की है। यह चैंपियनशिप भी इसी मैदान पर आयोजित की जा रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox