पश्चिमी व दक्षिण-पश्चिम जिला में टीकाकरण के लिए बनाए गए 123 केंद्र

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पश्चिमी व दक्षिण-पश्चिम जिला में टीकाकरण के लिए बनाए गए 123 केंद्र

-टीकाकरण की रफ्तार को मिलेगी गति, 12 से 14 वर्ष के बच्चों को लगाया जा रहा टीका

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- कई देशों में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। कई जगह कोरोना की चौथी लहर के संकेत भी दिये जा रहे है जिसे देखते हुए दिल्ली में टीकाकरण अभियान की रफ्तार तेज करने के लिए स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन पूरी तरह से गतिमान हो गये हैं। स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण अभियान की रफ्तार को दोगुना करने व 12 से 14 वर्ष के बच्चों के लिए टीकाकरण को तेज करने के लिए कई जिलों में केंद्रों की संख्या में इजाफा किया गया है ताकि उन्हें भी कोरोना के खिलाफ सुरक्षा कवच मिल सके। उधर मंगलवार से निजी व सरकारी स्कूलों में टीका शिविर आयोजित करने पर जोर दिया जाएगा जिसके तहत जिला पश्चिम व दक्षिण-पश्चिम में टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 123 कर दी गई है।
                बता दे बता दे 16 मार्च से 12 से 14 वर्ष के बच्चों के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई थी। पहले दिन दक्षिणी-पश्चिमी और पश्चिमी जिलों में टीकाकरण को लेकर कोई खास रूझान नहीं देखा गया था परन्तु उसके बाद से लगातार टीकाकरण का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। स्कूल प्रशासन की ओर से भी लगातार बच्चों व उनके अभिभावकों को जागरूक करने की दिशा में प्रयास जारी है।
               पश्चिमी जिले की बात करें तो यहां पहले दिन पांच टीका केंद्रों पर कोर्बेवैक्स टीकाकरण की शुरुआत की गई थी, पर अब टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 104 कर दी गई है और साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या भी बढ़ा दी गई है ताकि टीकाकरण को गति मिल सके। वहीं दक्षिणी पश्चिमी जिले की बात करें तो यहां भी केंद्रों की संख्या में इजाफा कर 19 कर दिया गया है जिसमें एक निजी व सरकारी स्कूल भी शामिल ह।ै इन 19 केंद्रों पर कुल 30 साइट फिलहाल चलाई जा रही है। क्षेत्र के निजी अस्पतालों की बात करें तो यहां अभी कोर्बेवैक्स टीका उपलब्ध नही है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि टीकाकरण का आंकड़ा तेजी से ऊपर की तरफ जा रहा है। इससे साफ है कि टीकाकरण को लेकर लोगों के मन में संशय दूर हो चुका है। जहां तक सतर्कता डोज की बात है तो उसको लेकर अभी लोगों में जागरूकता की कमी नजर आती है। पर उसके लिए आशा वर्कर व एएनएम की मदद ली जा रही है ताकि लोगों को जागरूक कर सतर्कता डोज दी जा सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox