
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ …प्रत्येक मंगलवार की सेवा परंपरा को आगे बढ़ाते हुए
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/ UP: राज्य ब्यूरो/, उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ …प्रत्येक मंगलवार की सेवा परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आज अंकुरण फाउंडेशन सुल्तानपुर द्वारा संचालित अंकुरण रसोई के माध्यम व रोटी खाओ रोटी खिलाओ संस्था के सहयोग से मेडिकल कालेज प्रांगण में भोजन वितरण सेवा कार्य सम्पन्न किया गया।

इस सेवा कार्य के अंतर्गत लगभग 300 जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित किया गया। सेवा कार्य में हमेशा की भांति अनुपमा मैम का सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।अंकुरण महिला टीम से सुरम्या दीदी का विशेष सहयोग रहा,सभी के लिए अम्बार का अचार उनकी तरफ से वितरित किया गया।कार्यक्रम में संस्था के मो आरिफ खान,आशीष, जावेद,प्रतीक सिंह,मुकेश, जमील अहमद व अन्य सदस्यों ने भी अपनी सहभागिता निभाई। सभी सहयोगियों के सेवा भाव समर्पण एवं सहयोग से यह पुनीत कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।





More Stories
नजफगढ़ में गोकशी पर हंगामा, सरकार का चला बुलडोजर
कबीर बस्ती में घर से चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली प्रदूषण: ‘पंजाब में पुलिस वाले जला रहे हैं पराली’, पर्यावरण मंत्री सिरसा का AAP पर आरोप
1984 सिख विरोधी दंगों के 42 साल बाद भी इंसाफ का इंतजार, तिलक विहार में आज भी जिंदा हैं जख्म
जौहार की संस्कृति उत्तराखण्ड की आत्मा है : दीपक रावत, कुमाऊं कमिश्नर
दिल्ली में गढ़वाल के विकास को लेकर अनिल बलूनी की बड़ी पहल, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात; लंबित परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति देने का आग्रह