15 अगस्त से पहले दिल्ली में बम धमकी से हड़कंप, 6 अहम ठिकानों पर अलर्ट!

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-दिल्ली हाईकोर्ट समेत कई संवेदनशील स्थानों को धमकी भरे ईमेल -सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले दिल्ली में बम धमाके की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। दिल्ली हाईकोर्ट समेत राजधानी की छह महत्वपूर्ण जगहों को कथित तौर पर धमकी भरे ईमेल भेजे जाने की सूचना सामने आई है। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और संबंधित स्थानों पर सुरक्षा जांच शुरू कर दी गई है।

छह महत्वपूर्ण स्थानों को बनाया गया निशाना
रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली हाईकोर्ट के अलावा जामनगर हाउस, झंडेवालान स्थित एक इमारत, साकेत का एक कार्यालय, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 और दिल्ली कैंट स्थित एसडीएम कार्यालय को भी धमकी मिलने की बात सामने आई है।

धमकी भरे ईमेल में स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त का उल्लेख होने की जानकारी है। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही हैं।

दिल्ली हाईकोर्ट ने पुलिस से मांगी सुरक्षा
धमकी की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से दिल्ली पुलिस से संपर्क कर आवश्यक सुरक्षा सहायता मांगी गई। पुलिस टीमों ने संबंधित परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही ईमेल के स्रोत और उसकी विश्वसनीयता की जांच शुरू कर दी है।

ईमेल में कई संवेदनशील स्थानों का जिक्र
बताया जा रहा है कि ईमेल में दिल्ली हाईकोर्ट, जिला अदालतों और लाल किले समेत कई संवेदनशील स्थानों का उल्लेख किया गया है। संदेश में स्वतंत्रता दिवस के दौरान संभावित हिंसा और विस्फोट से जुड़े दावे भी किए गए हैं।

ईमेल में दिल्ली-अंबाला रेल मार्ग का भी जिक्र किए जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की ओर से अभी तक यह पुष्टि नहीं की गई है कि धमकी वास्तविक है या महज दहशत फैलाने की कोशिश।

सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क
स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए दिल्ली में पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। ताजा धमकी के बाद संवेदनशील सरकारी प्रतिष्ठानों, सार्वजनिक स्थानों और परिवहन केंद्रों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

सुरक्षा एजेंसियां ईमेल की तकनीकी जांच के साथ-साथ उसके स्रोत का पता लगाने में जुटी हैं। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी संभावित खतरे को हल्के में नहीं लिया जा रहा और जांच पूरी होने तक सभी जरूरी एहतियाती कदम जारी रहेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox