DTC बस की टक्कर से 12 वर्षीय बच्ची की मौत, गुस्साई भीड़ ने बस में की तोड़फोड़

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

DTC बस की टक्कर से 12 वर्षीय बच्ची की मौत, गुस्साई भीड़ ने बस में की तोड़फोड़

-न्यू अशोक नगर में स्कूल जाते समय हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच -वसंत कुंज में भी सड़क हादसे में युवक की जान गई

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों ने लोगों को झकझोर दिया। न्यू अशोक नगर थाना क्षेत्र में DTC बस की टक्कर से स्कूटर सवार 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने बस में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्कूल जाते समय हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, बच्ची अपने छोटे भाई के साथ स्कूटर पर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान DTC की एक बस ने स्कूटर को टक्कर मार दी। हादसे में 12 वर्षीय कायना पाल की मौत हो गई। वह ईस्ट प्वाइंट स्कूल में पढ़ती थी।

बच्ची के पिता अमन पाल ने बताया कि उनकी बेटी अपने छोटे भाई के साथ स्कूल जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई और गुस्साई भीड़ ने बस में तोड़फोड़ कर दी।

पुलिस ने घटनास्थल से संबंधित साक्ष्य जुटाकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

वसंत कुंज में भी सड़क हादसे में युवक की मौत
वहीं, दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में 25 जुलाई को हुए एक अन्य सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, नांगल देवत रेड लाइट के पास फिसलन भरी सड़क पर कार अनियंत्रित होकर पलट गई और नाले में जा गिरी।

हादसे के समय कार में युवक के साथ उसकी महिला मित्र भी मौजूद थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया था। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं और बाद में उसकी मौत हो गई।

महिला मित्र की थी कार
पुलिस के अनुसार, हादसे में शामिल कार महिला सहयात्री के नाम थी, लेकिन घटना के वक्त कार युवक चला रहा था। दोनों अमेरिका के एक ही संस्थान में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे थे और वहीं उनकी दोस्ती हुई थी।

पुलिस दोनों घटनाओं से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जांच कर रही है। राजधानी में लगातार हो रहे सड़क हादसों ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox