
मानसी शर्मा/- बरेली में शुक्रवार, 26 सितंबर को जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा के मामले में इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उनके साथ 8 अन्य लोगों को भी जेल भेजा गया।
हिंसा उस समय भड़क उठी जब अल हजरत दरगाह के आसपास मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग ‘आई लव मोहम्मद’ के पोस्टर लेकर सड़क पर उतर आए। विरोध प्रदर्शन ने देखते ही देखते हिंसा का रूप ले लिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
मौलाना तौकीर रजा पर FIR की संख्या
पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। बरेली के एसएसपी ने बताया कि अब तक इस मामले में 10 FIR दर्ज की जा चुकी हैं। कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 39 लोग हिरासत में लिए गए हैं। मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ कुल 7 FIR दर्ज हैं। इस हिंसा में 22 पुलिसकर्मी घायल हुए।
प्रदर्शन के पीछे की वजह
मौलाना तौकीर रजा ने ‘आई लव मोहम्मद’ अभियान का समर्थन करते हुए प्रदर्शन का ऐलान किया था। प्रशासन की मंजूरी न मिलने के कारण उन्होंने प्रदर्शन को रद्द कर दिया, लेकिन इसके बावजूद लोग मस्जिद और रजा के घर के बाहर इकट्ठा होकर अपनी नाराजगी जताने लगे।





More Stories
सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के 44 कैडेट्स ने NDA की लिखित परीक्षा में मारी बाजी
8 लाख रुपये एडवांस, कलाकार की बुकिंग… सपना चौधरी का प्रोग्राम रद्द, पुलिस को भीड़ बेकाबू होने का डर
दिल्ली की राजनीति में शनिवार को उस समय एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला,
बिलासपुर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 66 एफआईआर; न्यायालय ने दो दोषियों को सुनाई एक-एक साल की जेल
स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर पाॅजिटिव मीडिया परिवार के सदस्यों ने रक्तदान के साथ-साथ रक्तदान जागरूकता
शहीद भगत सिंह की जयंती पर निकाली गई प्रभातफेरी व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन