जुबीन गर्ग की मौत: असम सीएम ने कड़ा रुख, मैनेजर के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जुबीन गर्ग की मौत: असम सीएम ने कड़ा रुख, मैनेजर के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

मानसी शर्मा/-   असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गायक जुबीन गर्ग की अचानक मौत के मामले में बड़ा बयान दिया है। सीएम ने कहा कि नॉर्थईस्ट फेस्ट के आयोजक और जुबीन के मैनेजर के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। जांच एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जुबीन गर्ग की मौत से पूरे असम और पूर्वोत्तर में मातम का माहौल है।

मैनेजर के घर की तलाशी

गुवाहाटी में सिद्धार्थ शर्मा (जुबीन गर्ग के मैनेजर) के घर SIT ने तलाशी ली। CID की टीम परिसर में करीब दो घंटे तक तैनात रही और उसके बाद फ्लैट नंबर 3A में प्रवेश किया। यह 3BHK फ्लैट सिद्धार्थ शर्मा अपने परिवार के साथ 2019 से रह रहे हैं। तलाशी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुई और लगभग एक घंटे तक चली।

फैंस में नाराजगी और सुरक्षा उपाय

इस छापेमारी की खबर मिलने पर बड़ी संख्या में जुबीन गर्ग के फैंस मौके पर इकट्ठा हो गए और SIT की कार्रवाई पर नाराजगी जताई। हालात बिगड़ने से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। भीड़ के कारण इलाके में ट्रैफिक जाम भी हुआ, जिसे संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिस तैनात की गई। फिलहाल SIT ने इस छापेमारी को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox