कपिल शर्मा को 1 करोड़ की फिरौती की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कपिल शर्मा को 1 करोड़ की फिरौती की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

मानसी शर्मा/-  मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा को 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने वाले आरोपी दिलीप चौधरी को मुंबई क्राइम ब्रांच ने पश्चिम बंगाल के 24 परगना से गिरफ्तार कर लिया है।

दिलीप ने कपिल शर्मा को ईमेल के जरिए धमकी दी थी और खुद को कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गैंग का सदस्य बताया था। पुलिस फिलहाल यह जांच कर रही है कि क्या दिलीप का वास्तव में इन गैंग्स से कोई संबंध है या यह सिर्फ डराने और पैसे ऐंठने की साजिश थी। आरोपी से पूछताछ जारी है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है।

कनाडा में कैफे पर फायरिंग ने बढ़ाई चिंता

धमकी की यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब कपिल शर्मा पहले से ही गैंगस्टर टारगेट पर हैं। 7 अगस्त को उनके कनाडा के सरे स्थित ‘कैप्स कैफे’ पर दूसरी बार फायरिंग हुई थी। इस हमले की जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में दावा किया गया कि कपिल को पहले चेतावनी दी गई थी, लेकिन उन्होंने गंभीरता नहीं दिखाई।

पहले फायरिंग की घटना जुलाई में हुई थी, जब बब्बर खालसा से जुड़े हरजीत सिंह ने कैफे पर 9 गोलियां चलाई थीं। उस समय दावा किया गया कि यह हमला कपिल के शो में निहंग सिखों की वेशभूषा पर की गई टिप्पणी के विरोध में किया गया था। गनीमत रही कि कैफे बंद था और कोई हताहत नहीं हुआ।

अब मुंबई में भी सतर्कता

क्राइम ब्रांच कपिल शर्मा से फिर से पूछताछ करेगी और जांच में यह भी देखा जा रहा है कि क्या गैंग से जुड़े लोग मुंबई में उनके घर या शूटिंग लोकेशन की रेकी कर चुके हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox