बिहार विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का अररिया दौरा, जनता को दिया ‘चार दीपावली’ का संदेश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

 बिहार विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का अररिया दौरा, जनता को दिया ‘चार दीपावली’ का संदेश

मानसी शर्मा/-  बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अररिया पहुंचे और यहां जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने जनता से कहा कि इस बार राज्य के चुनाव को लेकर उन्हें चार दीपावली मनाने का संदेश दिया गया है। शाह ने जनसभा में जय श्रीराम के नारे लगवाए और आश्वस्त किया कि बीजेपी चुन-चुन कर घुसपैठियों को देश से बाहर करेगी।

लालू प्रसाद पर हमला

अमित शाह ने अपने संबोधन में लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल की आलोचना की और कहा कि उनके शासन में राम मंदिर निर्माण में देरी हुई। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनवाया और जल्द ही वहां ध्वजा भी लगेगी। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि इस बार दीपावली में जो भी चीज़ें खरीदी जाएं, वह स्वदेशी हों।

घुसपैठियों को देश से बाहर

अमित शाह ने राहुल गांधी और लालू प्रसाद पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये दोनों घुसपैठियों को बचाना चाहते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि बीजेपी का संकल्प है कि चुन-चुन कर घुसपैठियों को देश से बाहर किया जाएगा। शाह ने यह भी कहा कि राहुल गांधी की यात्रा से मतदाता सूची से घुसपैठियों के नाम कट रहे हैं।

बिहार में विकास के आंकड़े

गृह मंत्री ने विकास के आंकड़े साझा करते हुए बताया कि सोनिया-मनमोहन सरकार ने 10 साल में बिहार को 2.8 लाख करोड़ रुपए दिए, जबकि मोदी सरकार ने 2014-2025 तक 16 लाख करोड़ रुपए बिहार को वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को 11वें नंबर से चौथे नंबर तक पहुंचाया और देश को सुरक्षित बनाया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox