दिल्ली से हरियाणा जाने वालों के लिए अच्छी खबर, 6 लेन होगी नजफगढ़ फिरनी रोड! जाम से मिलेगी राहत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली से हरियाणा जाने वालों के लिए अच्छी खबर, 6 लेन होगी नजफगढ़ फिरनी रोड! जाम से मिलेगी राहत

-PWD नजफगढ़ फिरनी रोड को 2 लेन से 6 लेन करने की तैयारी में है। परियोजना के तहत अतिक्रमण हटाया जाएगा, बिजली के खंभे शिफ्ट होंगे और पार्किंग बनाई जाएगी। इससे द्वारका, उत्तम नगर और बहादुरगढ़ के बीच ट्रैफिक जाम कम होने की उम्मीद है।

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/- साउथ-वेस्ट दिल्ली के द्वारका, मटियाला और वेस्ट दिल्ली के उत्तम नगर, विकासपुरी, तिलक नगर समेत आसपास के इलाकों से हरियाणा के बहादुरगढ़ आने-जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। PWD ने नजफगढ़ फिरनी रोड पर रोजाना लगने वाले भयंकर जाम को खत्म करने के लिए सड़क की चौड़ाई 2 लेन से बढ़ाकर 6 लेन करने की योजना तैयार की गई है।जाम से राहत के लिए मार्केट एरिया, ढांसा बस स्टैंड, नजफगढ़ पुलिस स्टेशन, ढांसा-बहादुरगढ़ टी-जंक्शन और ढांसा-नजफगढ़ फिरनी रोड जंक्शन पर टू-व्हीलर गाड़ियों और कारों के लिए पार्किंग भी बनाई जाएगी।

सड़क के बीच में मौजूद बिजली के खंभों को भी शिफ्ट किया जाएगा।

PWD अधिकारियों के अनुसार, द्वारका के अलग-अलग सेक्टरों, मटियाला, उत्तम नगर, तिलक नगर, विकासपुरी, जनकपुरी और आसपास के इलाकों से बहादुरगढ़ जाने के लिए नजफगढ़ फिरनी रोड ही मेन रोड है लेकिन सड़क के किनारे मार्केट और रिहायशी इलाकों के कारण यहां लगभग हर समय जाम के हालात बने रहते हैं।

सड़क की असल चौड़ाई 30 फीट है लेकिन अतिक्रमण से कई जगह यह सिर्फ 20 से 25 फीट रह गई है। भले फिरनी रोड पर फ्लाईओवर बनाने की योजना थी लेकिन फिजिबिलिटी स्टडी के बाद इसे रद्द कर दिया गया था।

अतिक्रमण हटाकर बढ़ाई जाएगी सड़क

PWD अधिकारियों के अनुसार, परियोजना शुरू होने से पहले सड़क किनारे हुए अतिक्रमण को हटाया जाएगा और आवश्यक जगहों पर बिजली के खंभे तथा अन्य सार्वजनिक सुविधाओं को शिफ्ट किया जाएगा। इससे सड़क की पूरी चौड़ाई का उपयोग हो सकेगा और वाहनों की आवाजाही अधिक सुगम होगी।

हजारों यात्रियों को मिलेगा फायदा

अधिकारियों का कहना है कि सड़क को 6 लेन करने के बाद नजफगढ़ और बहादुरगढ़ के बीच यात्रा का समय कम होगा। इससे रोजाना इस मार्ग से आने-जाने वाले हजारों लोगों को जाम से राहत मिलेगी और बाजार तथा आसपास की कॉलोनियों में भी ट्रैफिक का दबाव कम होने की उम्मीद है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox