दिल्ली पुलिस ने कार चोर गिरोह का किया भंडाफोड़

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-तमिलनाडु के दो आरोपी गिरफ्तार, 4 लैपटॉप समेत कई सामान बरामद, चोरी के 4 मामले सुलझे

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-   दिल्ली पुलिस की रूप नगर थाना पुलिस ने कारों के शीशे तोड़कर कीमती सामान चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तमिलनाडु के रहने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 4 लैपटॉप, 3 लैपटॉप चार्जर और एक सैमसंग मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी से चोरी के चार मामलों का खुलासा हुआ है।

वकील की शिकायत से शुरू हुई जांच
यह मामला 9 जुलाई 2026 का है। अशोक विहार निवासी अधिवक्ता राजेश कुमार ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह किसी काम से कमला नगर आए थे और अपनी कार आईडीएफसी बैंक के पास खड़ी की थी। कुछ घंटे बाद लौटने पर कार का शीशा टूटा मिला और अंदर रखा एप्पल आईपैड व अन्य कीमती सामान चोरी हो चुका था।

सीसीटीवी से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
मामले की जांच के लिए रूप नगर थाना पुलिस की विशेष टीम बनाई गई। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में पांच संदिग्ध कार के आसपास घूमते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उनके आने-जाने के रास्तों का भी पता लगाया और फेस रिकग्निशन सिस्टम (FRS) की मदद से तीन संदिग्धों की पहचान तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली निवासी के रूप में की।

गुप्त सूचना के आधार पर 2 अगस्त को पुलिस ने कमला नगर में जाल बिछाया और गुणशेखर तथा गोकुल एम को गिरफ्तार कर लिया।

ऐसे करते थे चोरी
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके गिरोह का सरगना दीपक उर्फ कार्तिक है। गिरोह के सभी सदस्य तमिलनाडु से ट्रेन के जरिए दिल्ली आते थे। वे सड़क किनारे खड़ी कारों के शीशे लोहे के औजार से तोड़कर लैपटॉप, मोबाइल और अन्य कीमती सामान चोरी कर लेते थे। कुछ वारदातों को अंजाम देने के बाद वे ट्रेन से वापस अपने राज्य लौट जाते थे।

पुलिस के अनुसार, आरोपी एक-दूसरे से संपर्क करने के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करते थे, ताकि पुलिस उनकी लोकेशन ट्रेस न कर सके। सभी सदस्य तय समय पर निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के पास एक चाय की दुकान पर मिलते थे और फिर अलग-अलग इलाकों में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।

4 मामले सुलझे, सरगना की तलाश जारी
पुलिस ने आरोपियों के पास से बरामद सामान को जब्त कर लिया है। जांच में अब तक रूप नगर, अशोक विहार और गोविंदपुरी थाना क्षेत्रों में दर्ज चोरी के चार मामलों का खुलासा हुआ है।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों और मुख्य आरोपी दीपक उर्फ कार्तिक की तलाश जारी है। साथ ही चोरी के अन्य सामान की बरामदगी के लिए भी जांच की जा रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox