देहरादून/सिमरन मोरया/- उत्तराखंड की देहरादून पुलिस ने जमीन बेचने के नाम पर 65 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और जमीन बेचने का झांसा देकर पीड़ित से लाखों रुपये ठग लिए।
डॉक्टर ने दर्ज कराई थी शिकायत
यह मामला सहसपुर कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, डॉ. शैलेन्द्र तिवारी, निवासी हरबर्टपुर, विकासनगर ने 5 अप्रैल 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि रजनीश सैनी, प्रियाशु सैनी, हर्षवर्धन और दीपक समेत अन्य लोगों ने आपराधिक साजिश के तहत फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने के नाम पर उनसे 65 लाख रुपये ले लिए।
पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी।
जांच के बाद दर्ज हुआ केस
शिकायत की प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर सहसपुर कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान मिले दस्तावेजी साक्ष्यों में आरोपी दीपक की भूमिका सामने आने पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की।
धर्मावाला से हुई गिरफ्तारी
लगातार कार्रवाई करते हुए सहसपुर पुलिस ने 5 अगस्त 2026 को आरोपी दीपक को धर्मावाला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में सुद्धोवाला जिला कारागार भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक पुत्र मदन सिंह, निवासी वार्ड नंबर-4, आसनपुल फतेहपुर, थाना सहसपुर, देहरादून के रूप में हुई है।
एसएसपी ने दिए हैं सख्त कार्रवाई के निर्देश
देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को भूमि संबंधी धोखाधड़ी और भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी अभियान के तहत पुलिस लगातार ऐसे मामलों में कार्रवाई कर रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और इस धोखाधड़ी में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।


More Stories
‘हनुमान अंश’ के बाद प्रेमानंद जी महाराज पर बनेगी ‘राधा अंश’! विराट कोहली-अनुष्का शर्मा होंगे फिल्म का हिस्सा
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
बेटी संबंध बनाते वक्त रिकॉर्ड करती थी प्राइवेट वीडियो, फिर पिता करता था ब्लैकमेल! SO की मौत के बाद बस्ती में खुला हनीट्रैप का बड़ा खेल!
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया