UGC रोल बैक पर सरकार झुकी, करणी सेना की दो मांगें मंजूर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

UGC रोल बैक पर सरकार झुकी, करणी सेना की दो मांगें मंजूर

-राजस्थान सरकार ने आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी पर सहमति जताई, पुलिस कार्रवाई पर दिया आश्वासन

जयपुर/सिमरन मोरया/-  राजस्थान में UGC रोल बैक की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रही करणी सेना की दो प्रमुख मांगों को राज्य सरकार ने स्वीकार कर लिया है। वहीं तीसरी मांग पर भी सरकार ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस फैसले के बाद करणी सेना ने इसे अमर बलिदानी देवराज सिंह पलाडा की शहादत को न्याय मिलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

करणी सेना के अनुसार, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के करीबी और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच के साथ हुई बैठक में प्रतिनिधिमंडल की प्रमुख मांगों पर सकारात्मक सहमति बनी।

सरकार ने क्या-क्या माना?
करणी सेना के मुताबिक, राज्य सरकार ने देवराज सिंह पलाडा के परिवार को आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी देने पर सहमति जताई है। इसके अलावा, मामले में कथित रूप से जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ त्वरित निलंबनात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया गया है।

प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन
पूर्व विधायक एवं जिला प्रमुख भंवर सिंह पलाडा के नेतृत्व में करणी सेना के प्रतिनिधिमंडल ने सरकार से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में सूरजपाल सिंह अम्मू, महिपाल सिंह मकराना, मनजीत सांवराद, जीवन सिंह शेरपुर, रणजीत सौडाला, उम्मेद सिंह करीरी, योगवीर सिंह बाजेकां, राधवेंद्र सिंह कालवा, नारायण दिवराला, हैप्पी बन्ना और मोहन सिंह हातौज सहित कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और करणी सैनिक मौजूद रहे।

UGC रोल बैक को लेकर आंदोलन जारी
करणी सेना का कहना है कि वह UGC विधेयक को वापस लेने की मांग को लेकर लंबे समय से लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण आंदोलन कर रही है। इसी दौरान संगठन ने देवराज सिंह पलाडा के परिवार को न्याय दिलाने और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग भी सरकार के सामने रखी।

शहादत को बताया प्रेरणा
करणी सेना ने कहा कि देवराज सिंह पलाडा का बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। संगठन का कहना है कि सरकार द्वारा उनकी मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाना न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही UGC रोल बैक की मांग को लेकर आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox